Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

अधिकार मार्च व एक दिवसीय धरना का आयोजन

 अधिकार मार्च व एक दिवसीय धरना का आयोजन 

आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

बेगूसराय जिला पी०डब्लू०डी० संघ  बेगूसराय के तत्वाधान में अधिकार मांग मार्च व एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जोशी कुमार ने की, कार्यक्रम में रैली जिला परिषद मार्किट कचहरी रोड से नगर विधायक बेगूसराय कुंदन सिंह  सरोकार के महासचिव कौशल किशोर वर्मा जी आरटीआई प्रभारी सुनील  एवं अध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव सर के द्वारा हरी झंडी दिखाने के पश्चात प्रारम्भ होकर समाहरणालय के दक्षिणी द्वार पर पहुंचा और धरना सभा में तब्दील हो गया l वहाँ कार्यक्रम में 18 प्रखंड के अध्यक्ष के साथ 500 से अधिक  दिव्यांग जन अपनी मांगों के समर्थन में नारा लगा रहे थे l सभा को सम्बोधित करते हुए दिव्यांग प्रो गौतम कुमार ने कहा कि हर जमाने में दिव्यांगो को संघर्ष से ही उतकर्ष की प्राप्ति हुई है, अतएव अपनी धरना बैठने से संघर्ष से घबराने की जरूरत नहीं है l उन्होंने सरकार से दिव्यांगो को प्रतिमाह 3000 रूपये प्रतिमाह पेंशन की मांग की.l उन्होंने अनेक  उदाहरणों के माध्यम से दिव्यांग जनों को अभिप्रेरित किया lअध्यक्ष जोशी कुमार ने कहा कि अंत्योदय योजना के तहत सभी दिव्यांग जन को 35 किलो अनाज मुफ्त दिया जाय l साथ ही दिव्यांग आयोग का गठन,मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के मानक को सरल करने,प्रमाणिकरण को सुलभ बनाने,दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2916 को लागू करने आदि से संबंधित 16 सूत्री मांगो का ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंप कर अपनी मांग रखा l विनय कुमार श्रीवास्तव  ने कहा दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 को धरातल पर लागू करवाने हेतु सरकार  को पहल करनी चाहिए|  सभा को डेथ राइट एंपावरमेंट फाऊंडेशन के सेक्रेटरी रवि शेखर सिंह सरोकार संस्था के बिनय कुमार श्रीवास्तव,सुनील कुमार सिंह, धीरज कुमार, अजय कुमार,गरीब कुमार,आफताब आलम,बिपिन कुमार,मनीष कुमार,दीपक आदि ने सम्बोधित किया l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom