जिप सदस्य के पुत्र नीतीश कुमार ने पिता की हत्या की प्राथमिक की दर्ज कराया।
बेगूसराय जिला परिषद क्षेत्र संख्या 18 के जिला परिषद सदस्य सह उत्कृष्ट समाजसेवी शिवचंद्र महतो की शुक्रवार को हुई ई मौत में उनके बड़े पुत्र नीतीश कुमार ने अज्ञात लोगों पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तेघड़ा थाना में मामला दर्ज कराया है। दिए गए आवेदन पर प्रशासन ने मामला दर्ज कर मामले का सघन जांच पड़ताल कर रही है। थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया कि जिला परिषद सदस्य की मौत की जांच विभिन्न एंगल से की जा रही है हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं फोरेंसिक जांच के बाद हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा। जिला परिषद सदस्य के पुत्र नीतीश कुमार ने आवेदन देकर बताया कि उनके पिता लगभग 30 वर्षों से राजनीति में सक्रिय भूमिका में थे। वर्तमान में जिला परिषद क्षेत्र संख्या 18 से जिला परिषद सदस्य भी थे। उनका अपना व्यवसाय भी है उन्होंने बताया कि शुक्रवार के दिन लगभग 2:30 बजे अपने घर से बुलेट बाइक से निकले थे। शाम के लगभग 5:00 उन्होंने मां को बताया कि हम घर थोड़ी देर से आ रहे हें। फिर शाम में गोदाम के मुंशी अजीत कुमार के द्वारा बताया गया कि आपके पिता का पीढौली कुश्ती ढाला के पास एक्सीडेंट हो गया है। वहां पहुंचने पर तेघड़ा थाना से फोन आया कि आपके पिता अनुमंडलीय अस्पताल तेघड़ा में है। अस्पताल पर देखा पिताजी मृत अवस्था में स्ट्रक्चर पर पड़े हें। उन्होंने आशंका जताई कि पिता की मृत्यु राजनीतिक द्वेष में या व्यावसायिक ईर्ष्या से की गई है। उनकी मृत्यु सड़क दुर्घटना में नहीं हुई है।
शिवचंद्र महतो के व्यवहार कुशलता की वजह से उनके मृत्यु के बाद घर पर सांत्वना देने हेतु बड़े पैमाने पर लोगों की भीड़ लगी रहती है। मृतक शिवचंद्र महतो 30 साल से अधिक समय से राजनीति में थे। कुशल समाजसेवी के रूप में क्षेत्र में एक अलग पहचान बना हुआ था। यही वजह था कि मौत के मामले में नया मोड़ आने के बाद उनके चाहने वाले हजारों की संख्या में लोगों ने नेशनल हाईवे 28 को जाम कर दिया था। और घटना में शामिल अपराधी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इनके मौत की घटना से पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह, पूर्व विधायक वीरेंद्र महतो एवं ललन कुंवर, भाजपा नेता केशव शांडिल्य, कृष्णनंदन सिंह, राजद के जिला अध्यक्ष मोहित यादव, मकबूल आलम, जनार्दन यादव, जिला जदयू अध्यक्ष रुदल राय,पूर्व एमएलसी भूमिपाल राय, पूर्व जिला पर्षद उपाध्यक्ष नंदलाल राय, बरौनी नगर परिषद के मुख्य पार्षद संजीव कुमार, किसान नेता दिनेश सिंह, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अंचल मंत्री परमानंद सिंह, जुलम सिंह,जिला पार्षद सदस्य प्रवीण शेखर, कांग्रेस नेता संजय सिंह, प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार,मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष अमलेश कुमार, मुखिया अनुराग प्रताप सन्नी, अरविंद महतो, नीरज प्रभाकर, पंकज सहनी सहित क्षेत्र व जिले के सामाजिक एवं राजनीतिक सरोकार से जुड़े लोग उनकी आवाज पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हें







