तिथि भोज में संस्कृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मघुरापुर के बच्चों ने उठाया स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद
तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत संस्कृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मघुरापुर में 4 दिसंबर बुधवार को तिथि भोज का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के वर्ग प्रथम से 8 वीं तक के लगभग 400 बच्चों साहित शिक्षकों एवं अभिभावकों ने स्वादिष्ट व्यंजन का रसास्वादन किया । यह आयोजन मधुरापुर निवासी व गौरा एक सेंट्रल बैंक के हेड कैशियर राजेश कुमार सिंह ने अपने पिता रांची (झारखंड) से सेवानिवृत प्रधानाध्यापक राम उदित सिंह के निधन पर आयोजित महाभोज के आयोजन के बाद विद्यालय में तिथि भोज का आयोजन किया गया। भोज में चूड़ा ,दही ,सब्जी, रसगुल्ला सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजन शामिल किए गए बच्चों के साथ-साथ विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं एवं रसोईया कर्मी सहित तिथि भोज के पकवानों सहित भोजन का स्वाद चखा। मौके पर प्रधानाध्यापक मुनचुन कुमारी ने कहा कि समाज के आगे बढ़े चढ़े एवं जागरूक लोगों को किसी विशेष अवसर पर इस तरह के कार्यक्र आयोजित करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि तिथि भोज का उद्देश्य बच्चों में सामाजिक समरसता पैदा करने के साथ-साथ समाज के लोगों की भागीदारी विद्यालय से जोड़ना है । आयोजक मध्य विद्यालय गौरा एक की शिक्षिका कविता कुमारी ने कहा कि बच्चों के बीच मध्यान भोजन में प्रत्येक दिन मीनू के अनुसार खाना दिया जाता है। आज विशेष तिथि कार्यक्रम के तहत आज स्पेशल तौर पर बच्चों को पौष्टिक व गर्म खाना परोसा गया है। मौके पर विद्यालय के शिक्षक अशोक कुमार, अजय कुमार ,रितेश कुमार, कुमारी रंजू, रंजू कुमारी ,नीतू कुमारी, शिप्रा राय सहित अन्य लोग मौजूद थे।



