राज्य स्तरीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता को लेकर रोड शो का आयोजन
न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास ऊ
* कुश्ती प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी,पीच कर रही खिलाड़ीयों का इंतजार
मंसुरचक (बेगूसराय)
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में नर नारायण सिन्हा प्लस टू विद्यालय मंसूरचक में 25,26 दिसम्बर को राज्य स्तरीय दंगल कुश्ती प्रतियोगिता होना है। जिसको लेकर खेल मंत्री सुरेंद्र कुमार मेहता के नेतृत्व में खेल मैदान परिसर से फ्लैग मार्च निकालकर आमजन से खेल का आनंद लेने हेतु प्रतियोगिता में आने का न्योता दिया।खेल के प्रथम दिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र कुमार मेहता, खेल विभाग के प्रदेश महानिदेशक रविन्द्रन शंकर, निदेशक महेंद्र कुमार होंगे, तो दुसरे दिन के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, खेल विभाग के प्रधान सचिव बी राजेन्द्र होगे.दुसरी तरफ कुश्ती दंगल प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है,पीच बन कर तैयार खिलाड़ीयों का इंतजार। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद सहित क्षेत्र के लोग एवं खेल प्रेमी मौजूद थे


