युवा दिवस पर 'युवा भविष्य और खेल' विषय पर कार्यक्रम आयोजित करेगी एबीवीपी तेघरू इकाई
युवा दिवस एवं प्रांतीय अधिवेशन विषय पर आयोजित हुआ नगर बैठक
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तेघड़ा नगर इकाई की एक विस्तारित बैठक तेघड़ा के एक निजी संस्थान में आयोजित की गई l बैठक में विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता कृष्णानंद प्रसाद सिंह, नवनिर्वाचित प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद कुमार ,नगर उपाध्यक्ष सुजीत कुमार एवं नगर मंत्री शशि कुमार ने विधिवत्त बैठक की शुरुआत की l इस अवसर पर पूर्व कार्यकर्ता कृष्णानंद प्रसाद सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की पहचान सभी से अलग है l इसलिए हमें गर्व के साथ परिचय देना चाहिए एवं संगठन में जितना भी दिन कार्य करें ईमानदारी के साथ काम करना चाहिए जिससे हम स्वयं तो निखरते ही हैं साथ ही आने वाली पीढियां के लिए भी एक संदेश देकर जाते हें l नवनिर्वाचित प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाती है l इस बार तेघड़ा नगर इकाई के द्वारा युवा भविष्य एवं खेल विषय पर भिन्न-भिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें क्षेत्रीय समस्याओं को सम्मिलित करते हुए उसके समाधान के प्रयास हेतु विचार विमर्श भी होगा l प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद कुमार एवं नगर मंत्री शशि कुमार ने कहा कि तेघड़ा नगर इकाई से प्रमुख कार्यकर्ता प्रांतीय अधिवेशन पूर्णिया में भाग लेने के लिए जाएंगे जो वर्ष भर की गतिविधियों का एक उत्सव होता है l वहां से सीख कर हम अपने इकाइयों में कार्यक्रम आयोजित करते हें l जिला सोशल मीडिया संयोजक विकास कुमार एवं बजरंग दल कार्यकर्ता श्याम कुमार ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किये l मौके पर हर्ष राज,शुभम, रोहित मुकुंद आशुतोष राजेश साकेत सुब्रत, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे


