Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति चुनाव को लेकर प्रथम दिन अध्यक्ष पद के लिए कुल सात लोगों ने दाखिल किया नामां

 दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति चुनाव को लेकर प्रथम दिन अध्यक्ष पद के लिए कुल सात लोगों ने दाखिल किया नामां अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 


  तेघड़ा प्रखंड की 10 प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति का चुनाव आठ जनवरी को होगा। इसको लेकर नामांकन की प्रक्रिया के प्रथम दिन तेघड़ा अटल कलम भवन में 24 दिसंबर मंगलवार को 10 अध्यक्ष एवं सदस्य पद के चुनाव को लेकर नामांकन किया गया। इस दौरान अध्यक्ष पद के कुल 7 तथा सदस्य पद हेतु 27 लोगों ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किया। प्रबंदा दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के लिए अध्यक्ष पद को लेकर राजेश कुमार महतो, बकास्त दियारा दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के लिए कृष्णनंदन सिंह, मघुरापुर तेरसैया दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति से कृपा शंकर सिंह, शोकहारा दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के लिए रंजन कुमार, फरदी पिपरा महिला दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति से मंजू देवी, निपनियां पश्चिम महिला दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के लिए शारदा देवी, पकठौल  दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के लिए रामकुमार चौरसिया ने अध्यक्ष पद पर अपना नामांकन दाखिल किया । प्रबंदा दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के पद पर राजेश कुमार महतो के नॉमिनेशन में भारी संख्या में सदस्यों की उपस्थिति देखी गई। नॉमिनेशन के उपरांत उपस्थित सदस्यों ने अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजेश कुमार महतो का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया मौके पर समिति के सचिव बृजकिशोर कुमार, सुधा मित्र राजीव रंजन राय आदि मौजूद थे।

निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार के निर्देश पर नामांकन की प्रक्रिया सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड राजस्व पदाधिकारी अभिषेक सौरव एवं निर्वाचन कार्यालय के रविंद्र कुमार पाठक की देखरेख में संपन्न हुई। प्रखंड निर्वाची अधिकारी सह बीडीओ राकेश कुमार कुमार ने बताया कि राज्य निर्वाचन प्राधिकार के निर्देश के तहत उन निबंधित सहकारी समितियों की प्रबंधकारणी समिति का चुनाव होगा जिनकी अवधि समाप्त होने वाली है। चुनाव प्राधिकार के निर्देशानुसार आज नामांकन नामांकन 24 एवं 26 दिसंबर को दिन के 11 बजे से 3 बजे तक संपन्न होगा। संवीक्षा की तिथि 27 एवं 28 दिसंबर, नाम वापसी एवं प्रतीक आवंटन की तिथि 30 दिसंबर निर्धारित है। वहीं, मतदान एवं मतगणना का कार्य 8 जनवरी 2025 को सुबह 7 बजे से 4:30 बजे तक होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना कार्य होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom