पंचायत समिति की बैठक में छाए रहे कई मुद्दे, पदाधिकारी की अनुपस्थिति पर उठे सवाल।
तेघड़ा प्रखंड कार्यालय के अटल कलाम भवन में पंचायत समिति की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में शुरू हुई । बैठक की शुरुआत में विधायक प्रतिनिधि रविंद्र सिंह के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह और जिला परिषद सदस्य शिवचंद्र के निधन को लेकर दो मिनट का मौन रख उपस्थित सभी लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया । बैठक शुरू होते ही पंचायत समिति सदस्य अनुज कुमार यादव ने पूर्व में हुई बैठक मैं की गई कार्रवाई की जानकारी की मांग की गई । साथ ही बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारीयों पर निंदा प्रस्ताव पारित करने का मांग किया । इसके जवाब में बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि पूर्व के बैठक में अनुपस्थित सभी पदाधिकारी को स्पष्टीकरण भेजा गया है जिसका जवाब अभी तक हमें नहीं मिला । चिल्हाय के पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार ने बताया स्वास्थ्य विभाग के लिए एक बीघा जमीन उपलब्ध होने के बावजूद अभी तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण नहीं कराया गया है जो दुर्भाग्यपूर्ण है । गौरा दो पंचायत के मुखिया पंकज पासवान ने प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र की जर्जर हालत का मुद्दा उठाया। और कहा कि भवन में आंगनबाड़ी केंद्र भी चलाया जा रहा है अभिलंब इसे व्यवस्थित करने की मांग की । पंचायत समिति सदस्य अरविंद सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्र 92 में सेविका की सीट खाली है सहायका भी बराबर और अस्वस्थ रहती है इसे तुरंत बहाल करने की मांग की । वहीं केंद्र संख्या 95 का भवन दस साल से अधूरा है जिसकी संपूर्ण राशि भी निकासी कर ली गई है लेकिन शिकायत के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। चिल्हाय पंचायत के समिति सदस्य संजीव कुमार ने अपने पंचायत में आंगनबाड़ी सेविका के द्वारा जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए 1500 रुपये लेने की शिकायत की ।
जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर पंचायत समिति की बैठक में काफी हो हंगामा हुआ । निपनियां मधुरापुर पंचायत के मुखिया चंद्रभूषण सिंह सहित सभी जनप्रतिनिधि एक स्वर में प्रखंड के सांख्यिकी पदाधिकारी के द्वारा जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर लापरवाही से लाभुक सहित जनप्रतिनिधि को काफी फजीहत का सामना करना पड़ता है । जिसके कारण लाभुक को महीना का महीना चक्कर लगाना पड़ता है । उन्होंने कहा जनप्रतिनिधि को प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी के द्वारा दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया । बरौनी दो पंचायत के मुखिया के द्वारा मध्य विद्यालय ओझा टोल के बगल में विद्यालय का छह बीघा जमीन को अतिक्रमण कार्यों से अतिक्रमण से मुक्त करने का अनुरोध पदाधिकारी से किया । स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्रखंड क्षेत्र में कई आशा की सीट खाली रहने के बावजूद बहाली नहीं करने का आरोप लगाया गया । बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधि से बचे हुए पंचायत में स्वास्थ्य विभाग का भवन निर्माण के लिए जमीन आवंटित करवाने में मदद करने का अनुरोध किया । बैठक में प्रशिक्षु सीओ पूजा कुमारी, प्रखंड राजस्व पदाधिकारी अभिषेक सौरव, मनरेगा के प्रोग्राम पदाधिकारी सत्य प्रकाश,डा संजय चौधरी, बिजली विभाग से अभिषेक रंजन, पंचायती राज पदाधिकारी नीतीश कुमार , मुखिया पंकज सिंह,देवराज सिंह, विधान पार्षद प्रतिनिधि विनोद मिश्रा उर्फ गोरे बाबा ,पंचायत समिति सदस्य बिंदु कुमारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।


