Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

पंचायतों में किया गया अवशिष्ट प्रबंधन का भौतिक निरीक्षण।

 पंचायतों में किया गया अवशिष्ट प्रबंधन का भौतिक निरीक्षण। 

आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 



तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत पिढ़ौली ,आधारपुर एवं रात गांव, पंचायत में लोहिया स्वच्छ बिहार मिशन के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के क्रियान्वयन का भौतिक निरीक्षण रविवार को  प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार के द्वारा किया गया। इसके तहत पंचायत में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन इकाई द्वारा संचालित कार्यों के क्रियान्वयन की गुणवत्ता, सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण, ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के तहत डोर टू डोर डोर बेस्ट कलेक्शन की स्थिति क्या है, वार्ड में कुल कितने घरों में बेस्ट कलेक्शन हो रहा है, कितने घरों से यूजर फी प्राप्त हो रहा है और कितने घरों से प्राप्त नहीं हो रहा है। यूजर फी प्राप्त नहीं होने का कारण क्या है। यूजर चार्ज का पंजी संधारित है या नहीं, इत्यादि बिंदुओं पर जांच की गई। ठोस एवं कचरा प्रबंधन से संबंधित  सामग्रियों की स्थिति आदि का जायजा लिया गया। साथ ही तरल कचरा प्रबंधन के तहत कम्युनिटी सोख्ता निर्माण की स्थिति क्या है, क्या जंक्शन चैंबर निर्मित है एवं कार्यरत है गांव में नाला सफाई की  स्थिति  की जांच की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार द्वारा आम जनता से कूड़ा उठाव व नाली  सफाई के बारे में फीडबैक भी लिया। उन्होंने बताया कि सरकार के महत्वपूर्ण कार्यों के त्वरित एवं प्रभावी ढंग से लागू करने एवं उसके सतत अनुश्रवण  से ही न्याय के साथ विकास को सुनिश्चित करने के साथ-साथ प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रगतिशील बनाने के उद्देश्य से सभी बिंदुओं पर आवश्यक निरीक्षण जरूरी है। मौके पर पिढ़ौली के मुखिया अनुराग प्रताप सन्नी, आधारपुर के मुखिया प्रतिनिधि चंद्रभूषण सिंह उर्फ बौघु सिंह , एसबीएम के कार्यालय कर्मी रामप्रवेश ठाकुर, स्वच्छता पर्यवेक्षक हरवंश कुमार सिंह मौजूद थे




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom