Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

जिला परिषद सदस्य शिवचंद्र महतो की संदिग्ध स्थिति में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

 जिला परिषद सदस्य शिवचंद्र महतो की संदिग्ध स्थिति में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप


आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 


तेघड़ा /बेगूसराय

 :तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिढौली पंचायत अंतर्गत कुश्ती ढाला के समीप संदिग्ध स्थिति में एक अच्छे जनप्रतिनिधि की असामायिक मौत की ख़बर ने संपूर्ण क्षेत्र में सनसनी फैल दी। मृतक की पहचान धनकौल पंचायत के वार्ड संख्या 11 विषहर स्थान निवासी गुलो महतो के क्षेत्र संख्या 18 जिला परिषद सदस्य 54 वर्षीय पुत्र शिवचंद्र महतो के रूप में हुई।घटना के संबंध में बताया जा रहा कि स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी गस्ती कर रहे तेघड़ा थाना पुलिस को दी गई. घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां से शिवचंद्र को तेघड़ा अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जहां डाक्टरों के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी मिलते ही राजद के जिला अध्यक्ष मोहित यादव, पूर्व एमएलसी भूमिपाल राय,जिला परिषद सदस्य प्रवीण शेखर, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार, जिला उपाध्यक्ष देव कुमार,भाजपा नेता कृष्णनंदन सिंह, भाकपा नेता परमानंद सिंह, उपभोक्ता संरक्षण समिति के संजीव कुमार भारती सहित सैकड़ों की संख्या में लोग अनुमंडल अस्पताल तेघड़ा पहुंचे। बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम बछवाड़ा से तेघड़ा की ओर अपनी निजी बुलेट बाइक शिवचंद्र महतो जा रहे थे, जिस दौरान मध्य मार्ग में ही अज्ञात वाहन के चपेट में आने से सड़क दुर्घटना में वो काल के मौत की गाल में समा गए। वहीं दूसरी ओर घटना को लेकर लोगों में जितनी मुंह उतनी बातें की जा रही है। चर्चा है कि शिवचंद्र महतो को साजिश के तहत किसी अपराधकर्मियों ने उन्हें मौत की घाट उतार हत्या को सड़क दुर्घटना करार देने के उद्देश्य से उक्त स्थल पर रख दिया वहीं, अंत्यपरीक्षण के पश्चात् शनिवार के दिन जब दाह संस्कार के लिए सिमरिया गंगा स्थल पहुंचा तो उस दौरान शरीर पर चोटिल जैसा निशान देखते हुए परिजन एवं उपस्थित जनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुनः पोस्टमार्टम की जिक्र करते हुए बवाल काटने लगा. परिजन और ग्रामीणों ने NH 28 को जाम कर आक्रोश व्यक्त किया।समाचार प्रेषण तक शव को री पोस्टमार्टम किए जाने को लेकर सदर अस्पताल बेगूसराय में पड़ा हुआ था। वहीं बेगूसराय सदर अस्पताल के सीएस ने मीडियाकर्मियों को फोरेंसिक निगरानी में री पोस्टमार्टम कराए जाने की बात कही है। वहीं पूरे दिन बगराहाडीह पुलिस कैंप कर रही थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom