तेघड़ा के पांच पैक्स अध्यक्ष पदों पर पुनः निवर्तमान अध्यक्षों ने ही जमाया कब्जा । सबसे हैट्रिक जीत प्रीतम कुमार ने 1510 मतों में 1394 मत अपने नाम किया
आर एम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति के पांच पैक्स हेतु निर्वाचन की प्रक्रिया शनिवार को मतगणना के साथ ही संपन्न हो गया। मतगणना के अंतिम परिणाम घोषित होने के उपरांत सभी पांचो पैक्स अध्यक्ष के पद पर निवर्तमान अध्यक्ष ही अपने कुर्सी पर काबिज रहे। गौरा एक पैक्स अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष प्रीतम कुमार तीसरी बार पुनः निर्वाचित घोषित हुए , उन्हों ने अध्यक्ष पद के अपने एकमात्र प्रतिद्वंद्वी धर्मवीर कुमार 1301 मतों से पराजित किया है। यहां कुल 1510 मद डाले गए थे, जिन में प्रीतम कुमार को 1394 तथा धर्मवीर कुमार को मात्र 93 मद प्राप्त हुए, 23 मतो को रद घोषित किया गया। चिल्हाय पैक्स से एक बार पुनः भूषण कुमार अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किये गए है। उनका यह छठा टर्म है उन्हों ने प्रतिद्वंद्वी दिलीप कुमार महतो को 252 मतों से पराजित किया है। वहीं तीसरे पायदान पर सबसे कम मत दानिश अफजल को प्राप्त हुआ। यहां कुल 684 मत डाले गए थे।इनमें भूषण कुमार को 395, तथा दिलीप कुमार महतो को 143 और दानिश अफजल को 132 मत प्राप्त हुए 13 मत रद घोषित किया गया। वही चकदाद मघुरापुर में अध्यक्ष पद के निवर्तमान अध्यक्ष शंकर कुमार ने अपने एकमात्र प्रतिद्वंद्वी राजीव कुमार को पराजित किया। कुल 619 मत में शंकर कुमार को 478 मत मिला। वही बरौनी एक पैक्स में अध्यक्ष पद पर निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अजीत कुमार को 145 मतों से पराजित किया वही तीस रे स्थान पर अभिनव कुमार रहे । कुल 1244 मतों में सरोज कुमार सिंह को 409, अजीत कुमार को 264, अभिनव कुमार को 229, अमरितेश कुमार को 104 ,विजय कुमार सिंह को 100 ,तथा अभिनव कुमार चौधरी को 78 मत प्राप्त हुए। वही गोरा 4 पैक्स से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष चंद्रकेतु प्रसाद सिंह निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष घोषित हुए थे। पांचो पैक्स के सभी विजयी प्रत्याशियों को निर्वाची पदाधिकारी सह वीडियो राकेश कुमार ने विजय विजेता होने का प्रमाण पात्र प्रदान किया। संपूर्ण मतगणना प्रक्रिया पर्यवेक्षक जिला पशुपालन पदाधिकारी बेगूसराय के निगरानी में सम्पन्न हुआ, मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार पूरे मतगणना प्रक्रिया का जायजा लेते रहे। बताते चले की शनिवार को दिन के 10 बजें से थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार के नेतृत्व में करि प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था के बिच प्रखंड मुख्यालय स्थित व्यापार मंडल भवन में निर्धारित पांच टेबल पर मतगणना का कार्य संपन्न हुआ। प्रमाण पत्र मिलने के बाद विजय घोषित उम्मीदवारों को उनके समर्थकों द्वारा फूलमाला पहनकर भव्य स्वागत किया गया। और अपने नवनिर्वाचित अध्यक्षो के पक्ष में नारा बुलंद करते हुए समर्थकों के समूह के साथ अपने गांव वापस लौटे।



