Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

सूजा पंचायत के वार्ड नंबर 03 शारदा चौक भर्रा, नाट्यकला भवन के प्रांगण में तीन दिवसीय संतमत सम्मेलन का आयोजन किया गया

बेगूसराय जिलान्तर्गत सदर प्रखण्ड के सूजा पंचायत के वार्ड नंबर 03 शारदा चौक भर्रा, नाट्यकला भवन के प्रांगण में तीन दिवसीय संतमत सम्मेलन का आयोजन किया गया


। जिसकी  अध्यक्षता नारायणपुर, भागलपुर निवासी छोटेलाल शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि भागलपुर निवासी सुंदर कृष्ण  ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक मनुष्य को ऐसे व्यक्ति को गुरू बनाना चाहिए, जिसकी कथनी और करनी में समानता हो।

मुख्य वक्ता डा० राजकुमार आजाद ने संबोधित करते हुए कहा कि " जिस प्रवचन कर्ता के कथनी और करनी में समानता हो जाता है, उसके जिह्वा पर सरस्वती का निवास  हो जाता है, उसके बोलने मात्र से असमंभव संभव और असाध्य साध्य हो जाता है।

अतिविशिष्ट अतिथि डा० पूनम आजाद ने अपने भजन " चेतो मनुष तन पाय के " गाकर अध्यात्मिक माहौल उत्पन्न कर दिया। विशिष्ट अतिथिगण गाजीघाट, शुंभाघाट, खगडिया निवासी श्रवण दास, भागलपुर, कुशहा निवासी देवसुंदर, खगडिया, छोटी पैकात निवासी विश्वनाथ,उपेंद्र शर्मा आदि संतो ने अपने प्रवचन एवं भजन से अध्यात्मिक माहौल उत्पन्न कर दिया। आयोजक तुरंत लाल शर्मा ने सभी अतिथियों को पुष्पों की माला पहनाकर तथा चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया।








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom