Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

तेघड़ा के 7 ग्राम पंचायतों में खेल मैदानों का हुआ शिलान्यास

 तेघड़ा के 7 ग्राम पंचायतों में खेल मैदानों का हुआ शिलान्यास 


आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 


तेघड़ा /बेगूसराय बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत बिहार के 5,671 ग्राम पंचायतों में 6,659 खेल मैदान के निर्माण कार्य का रिमोट के माध्यम से शुभारंभ किया। ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत मनरेगा योजना के तहत राज्य के सभी 38 जिलों के 5,671 ग्राम पंचायतों में प्रथम चरण में 6,859 खेल मैदानों के निर्माण की स्वीकृति पहले ही दी गयी थी। इसी क्रम में बेगूसराय के 136 ग्राम पंचायत में बनने वाले 157 खेल  ग्राउंड शामिल है जिसमें तेघड़ा के 7 ग्राम पंचायतों में खेल मैदान का विधिवत शिलान्यास किया गया। इंदिरा ज्योति उच्च विद्यालय पकठौल के प्रांगण में मुखिया पंकज कुमार सहनी की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन  तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ,मनरेगा के प्रोग्राम पदाधिकारी सत्य प्रकाश एवं मुखिया पंकज सहनी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। विधायक राम रतन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की तरफ से युवाओं को बड़ा तोहफा मिलने वाला है इन खेल ग्राउंड में पंचायत के खिलाड़ी सेना और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले युवा प्रैक्टिस कर सकेंगे । इसके तहत ग्रामीण विकास विभाग की ओर से इन पंचायत में मनरेगा से अधिकतम 10 लख रुपए तक का खेल मैदान बनाया जाएगा जिसमें क्षेत्र के ग्रामीण स्तर के युवा विभिन्न खेल के माध्यम से अपना करियर बना सकेंगे। प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने कहा   कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेल कूद के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ खेल की आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने के लिए ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायतों में खेल मैदान विकसित किए जा रहे हें। खेल मैदान के विकास के फलस्वरूप ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और उत्साहवर्धन भी होगा। वहीं मनरेगा के प्रोग्राम पदाधिकारी सत्य प्रकाश ने बताया कि खेल मैदान विकसित होने से युवाओं के बीच खेल प्रतियोगिताओं और प्रतिस्पर्धाओं के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे उन्होंने बताया कि प्रखंड के 7 खेल मैदान में इंदिरा ज्योति उच्च विद्यालय पकठौल , पिपरा दोदराज ,चिल्हाय  , गौरा एक , रात गांव एवं निपनियां मघुरापुर शामिल है। वही मौके पर पंचायत रोजगार सेवक शंभू कुमार, कार्यपालक सहायक रामचंद्र कुमार, पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक अरुण कुमार, वार्ड सदस्य परदेसी पासवान, राजकुमार, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि रंजन कुमार ,हिमांशु कुमार ,ग्रामीण विक्की कुमार ,अनिल सोनी, प्रेम सहनी, राजा कुमार ,पंकज कुमार ,राजू कुमार के अलावे विद्यालय के शिक्षक, ग्रामीण एवं छात्र-छात्रा मौजू रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom