उच्च सदन में गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब के प्रति अपमानित टिप्पणी को लेकर भाकपा ने निकाला प्रतिरोध मार्च
आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा/ बेगूसराय
देश के गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा सदन के अंदर बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर का अपमान किए जाने पर 19 दिसंबर गुरुवार को
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी तेघड़ा अंचल परिषद द्वारा भाकपा कार्यालय रामेश्वर भवन से लेकर मस्जिद चौक तक प्रतिरोध मार्च निकाला गया
वही प्रतिरोध मार्च सभा में तब्दील हो गई सभा को सम्बोधित करते हुए भाकपा अंचल मंत्री परमानन्द सिंह ने कहा बीजेपी के सरकार जब से सत्ता में आयी है लगातार संविधान पर हमला करने का काम किया है इसलिए सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है इसलिए भारत सरकार अविलंब इस्तीफा दें।
वही किसान नेता दिनेश सिंह ने कहा मैं एवं भारत के तमाम नागरिक भारत के संविधान के प्रति आस्था रखते हें इसलिए बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर पर टिपण्णी करना बर्दाश्त से बाहर की बात है इसकी मै घोर निंदा करते हुए भारत सरकार से मांग करता हूं अविलंब गृहमंत्री अमित शाह को बर्खास्त करे इस प्रतिरोध मार्च में शामिलसनातन प्रसाद सिंह ,भूषण सिंह, पूर्व मुखिया अशोक सिंह , मणि भूषण सिंह ,प्रदीप कुमार चिंटू, राम चन्द्र सिंह बरखु, निर्भय कुमार शांडिल्य, AISFके मोहम्मद सिराज, प्रिंस कुमार देव कुमार,समेत दर्ज़नों नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे



