पिपरा देवस चौक पर लगने बाले हटिया को शिफ्ट कराया गया हाई स्कूल के प्रांगण में
बरौनी/बेगूसराय
प्रभार ग्रहण करते ही बरौनी थाना के नये थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक रंजन कुमार ठाकुर ने अपनी जिम्मेदारी निभाना शुरू कर दिया है।बताते चले कि थाना क्षेत्र के पिपरा देवस चौक पर सोमवार व शुक्रवर को हटिया मार्केट लगता था। जिस कारण सड़क पर हाट बाजार लगाये जाने से चौक के सभी रास्ते पर जाम का नजारा देखने को मिलता था । जिससे आम लोगों को आने जाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ता था। सड़क जाम की स्थिति को देखते हुऎ बरौनी थाना के नए अध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर ने उक्त हाट को भरथो भरत हाई स्कूल के प्रागण में हटिया बाजार को शिफ्ट करवा दिया। जिससे रहगीरों को सड़क पर चलने में काफी राहत मिली मिली है और सड़क अतिक्रमण से मुक्त हो गया है । नए थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर के इस जनहितकारी कदम को लेकर पूरे क्षेत्र के लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति के प्रति विश्वास का संचार हुआ है। हाट को हाई स्कूल में थाना अध्यक्ष द्वारा शिफ्ट करने को लेकर स्थानीय लोगों ने थाना अध्यक्ष को साधुवाद दिया है।



