Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिमरिया धाम स्थित छठ घाट का किया निरीक्षण

 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिमरिया धाम स्थित छठ घाट का किया निरीक्षण 


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट


तेघड़ा /बेगूसराय

सिमरिया धाम स्थित छठ घाट एवं कल्पवास मेला क्षेत्र का निरीक्षण करने बुधवार को पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महज 20 मिनट रुके। वे जिले के विधायक, साधु संतों या फिर मीडिया से बगैर बातचीत किए निकल गए। साधु-संतों को प्रणाम करके अभिवादन स्वीकार किया। तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह ने कहा कि सीएम के आगमन की प्रतीक्षा में रहे, लेकिन वे आए और बिना कुछ कहे चलते बने।


उन्होंने कहा, बोलने का हमें मौका मिलता तो सिमरिया धाम की सुरक्षा व्यवस्था में चूक में सुधार को लेकर सिमरिया धाम में स्थाई थाना निर्माण कराने की मांग रखते। हालांकि, सिमरिया धाम का बेहतर विकास हो रहा है। एमएलसी सर्वेश कुमार ने कहा कि सिमरिया धाम पर नवनिर्मित सीढ़ी घाट को पूरब राम घाट एवं कल्पवास मेला क्षेत्र तक बढ़ाने की जरूरत है। इस दिशा में मुख्यमंत्री से मिलकर मांग की जाएगी।

सिमरिया धाम में हरकी पैड़ी की तरह कैनाल निकाला जाए। इससे सीढ़ी घाट पर गंगा स्नान करने के लिए पानी रहेगा और श्रद्धालुओं को डूबने की संभावना नहीं रहेगी।  प्रदेश के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दौरा कल्पवास मेला क्षेत्र एवं सीढ़ी घाट का निरीक्षण था। उनके कई कार्यक्रम होने की वजह से सिमरिया धाम में कम समय ही रुके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom