उदयीमान सूर्यकी साधना के बाद छठ व्रतियों के बीच खीर प्रसाद का होगा वितरण
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय
लोक आस्था के महापर्व छठ संपन्न होने में मात्र एक दिन बचे हें। यह पर्व
धार्मिक नहीं बल्कि पूर्ण रूप से आध्यात्मिक एवं गहरी आस्था वाला एक कठिन पर्व है। जिसमें सारे अहंकार त्यागकर भक्त खुद को भगवान को कर देते हें समर्पित। इस पावन पर्व के अंतिम दिन 8 नवंबर शुक्रवार को सुबह 6:00 से ऐतिहासिक शक्तिपीठ बरौनी घटकिंण्डी दुर्गा स्थान मंदिर के बाहरी प्रांगण में क्षेत्र के उत्कृष्ट समाजसेवी सह वायु सेना के अधिकारी पद से सेवानिवृत व तेघड़ा विधानसभा के भावी प्रत्याशी चंद्र प्रकाश सिंह आनंद जी के सौजन्य से सूर्य उपासना के उपरांत छठ व्रती माता एवं बहनों के के बीच खीर प्रसाद का वितरण किया जाएगा। उक्त बातों की जानकारी देते हुए समाजसेवी चंद्र प्रकाश सिंह आनंद जी ने बताया कि छठ पूजा भारत का एक ऐतिहासिक पर्व है जिसमें हर वर्ग हर जाति और हर उम्र के लोग एक समान नजर से देखे जाते हें ।चाहे अमीर हो या गरीब राजा हो या भिखारी सभी एक ही नदी के जल में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हें। इस पर्व की संदेश इंसान की जाति धर्म और आर्थिक स्थिति से परे हर कोई एक ही स्तर के हें उन्होंने विधानसभा वासियों को लोक आस्था के महापर्व छठ की शुभकामना भी दी उन्होंने कहा कि छठ पर्व बिहार का सबसे पवित्र पर्व है। यह समता मूलक समाज की स्थापना एवं प्राकृतिक से जुड़ाव का संदेश देती है। बता दें कि श्री आनंद जी के सौजन्य से बाढ़ जैसे विभीषिका के समय बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत हेतु सामग्री वितरण, प्रत्येक वर्ष छात्र मेधा प्रतियोगिता परीक्षा सह सम्मान समारोह आयोजित कर शिक्षा के क्षेत्र में अलग जगाने का भागीरथी प्रयास करते आ रहे है
हें। साथ ही। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी बेहतर पहल की गई है विगत 20 अक्टूबर को विधानसभा स्तरीय मेधा प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित कर 20 हजार बच्चों में शिक्षा का अलग जगाने का काम किया गया। जिसमें 108 सफल प्रतिभागियों के बीच मोटरसाइकिल, लैपटॉप, साइकिल,मोबाइल सहित अन्य उत्कृष्ट उपहार देकर बच्चों को उत्साहवर्धन किया गया था।


