Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

31 सौ दीपों से जगमग हुआ बरौनी नगर परिषद वार्ड संख्या 3 के छठ घाट

 31 सौ दीपों से जगमग हुआ बरौनी नगर परिषद वार्ड संख्या 3 के छठ घाट


 तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

तेघड़ा /बेगूसराय

 स्वच्छता, स्वास्थ्य व विकास की कामना के साथ  बरौनी नगर परिषद वार्ड संख्या 3 के  छठ घाट पर सूर्यषष्ठी की पूर्व संध्या पर जब एक साथ 31सौ दीए जलाए गए तो लगा जैसे तारे जमीं पर उतर आए हों। नगर पार्षद खुशबू कुमारी एवं छठ पूजन समिति पूर की ओर से आयोजित ‘एक दीया गांव के नाम कार्यक्रम की शुरुआत बरौनी नगर पर्षद के मुख्य पार्षद संजीव कुमार ने दीप प्रज्वलित कर तथा भगवान भाष्कर का पूजन कर किया। उसके बाद  सैकड़ों दीपकों को रोशन किया गया। जिससे  सबको रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी व वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मनोहर कुमार, समाजसेवी संजीव कुमार टुल्लू , संत जोसेफ शिक्षण संस्थान के प्रबंध निदेशक आशीष कुमार, मंटुन कुमार ,अरविंद कुमार ,संजय चंद्रवंशी, रंजन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom