Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

आठ महीने से लापता युवक का कोई सुराग नहीं, बेटे की राह देखते-देखते पथरा गईं मांं-बाप की आंखें

 आठ महीने से लापता युवक का कोई सुराग नहीं, बेटे की राह देखते-देखते पथरा गईं मांं-बाप की आंखें



तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट ।

तेघड़ा/बेगूसराय 

 जिस मां-बाप का बेटा 8 महीने से लापता हो और उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा हो, ऐसे मां-बाप की हालत को अच्छी तरह से समझा जा सकता है। तेघड़ा थाना अंतर्गत पिपरा दोदराज  पंचायत के एक दंपती भी मायूसी के सागर में डूब-उतरा रहे हें।क्योंकि उनका 16 साल का बेटा पिछले आठ महीने से लापता है। 

कब घर आएगा जितेंद्र?

कब घर आएगा जितेंद्र?

मां-बाप की उम्मीदें अभी भी जिंदा है। जैसे ही दरवाजे पर कोई हलचल होती है, उम्मीदों की लहर उठती है, कहीं जितेंद्र तो नहीं आ गया। पिछले 8 महीने से पिपरा दोदराज  पंचायत के एक मां-बाप की यही हालत है। दरअसल 8 माह पूर्व बेटा ऐसे लापता हुआ कि आज तक कोई खोज-खबर नहीं मिली। फिर भी मां-बाप के मन में उम्मीद की लौ जिंदा है, उन्हें लगता है कि उनका जितेंद्र एक दिन जरूर आएगा। 26 फरवरी 2024 को लापता हुआ जितेंद्र । मामला बेगूसराय जिले के तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत पिपरा दोदराज पंचायत की है। लापता जितेंद्र के बड़े भाई अमर पासवान  के मुताबिक जितेंद्र दुबला पतला और बोलने में तोतला है कोई भी बात स्पष्ट से नहीं बोल पाता है।वह  26 फरवरी 2024 को अपने घर से साइकिल से निकला था। शाम तक घर वापस नहीं आया तब से लगातार उसकी खोजबीन की गई। कुछ लोगों ने पकठौल चौक पर एक आदमी के साथ देखा था जिसका घर चंदौर था और पिपरा दोदराज में उसका ससुराल है। ग्रामीणों के सहयोग से उसे पकड़ पुलिस के हवाले किया गया जो अब तक वह जेल में है।जितेंद्र के लापता होने के बाद परेशान माता-पिता ने अपने एक-एक रिश्तेदारों से संपर्क कर जितेंद्र के बारे में पूछताछ की लेकिन कहीं से कोई उम्मीद भरी खबर नहीं मिली। थक-हारकर घरवालों ने इस संबंध में तेघड़ा थाने में आवेदन देकर जितेंद्र का पता लगाने की गुहार लगाई, लेकिन नतीजा ढ़ाक के तीन पात। मां- बाप को आस, जरूर आएगा जितेंद्र पिपरा दोदराज  पंचायत निवासी तोमर पासवान एवं माता सुदामा देवी का पुत्र है और उसकी उम्र 16 साल है। आखिर   8 महीने के बाद भी उसका सुराग क्यों नहीं मिला, ऐसे कई सवाल है।जिनका जवाब नहीं मिल पा रहा है। वहीं सोनू के मां-बाप और भाई को इस बात का यकीन है कि उनका जितेंद्र जल्दी ही घर लौट आएगा। पंचायत के मुखिया नीरज प्रभाकर ने बेगूसराय और बिहार वासियों से अनुरोध करते हुए अपना मोबाइल नंबर 8877 84 2685 जारी किया है कहीं भी जितेंद्र का कोई सुराग मिले तो इस नंबर पर जानकारी देकर खोए हुए पुत्र को माता-पिता से मिलने का पुनीत कार्य के भागीदार बने

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom