Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

पुरुष नसबंदी पखवाड़ा शुरू, घर-घर जाकर करेंगे परिवार नियोजन के लिए जागरूक

पुरुष नसबंदी पखवाड़ा शुरू, घर-घर जाकर करेंगे परिवार नियोजन के लिए जागरूक 


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

तेघड़ा/ बेगूसराय 

सीमित परिवार सुख का आधार की परिकल्पना को साकार करते हुए परिवार नियोजन के प्रति जन जागरूकता लाने का लगातार प्रयास स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया जा रहा है। नसबंदी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनुमंडलीय अस्पताल तेघड़ा में 14 नवंबर गुरुवार  को पुरुष नसबंदी पखवाड़ा की शुरूआत की गई। जहां सैकड़ो की संख्या में उपस्थित आशा कर्मी एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को जागरूक किया यह पखवाड़ा 20 नवंबर तक चलेगा। अनुमंडलीय अस्पताल तेघड़ा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामकृष्ण ने बताया कि दो चरणों में आयोजित पखवाड़ा के पहले चरण को संपर्क पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इसमें आशा फैसिलिटेटर के नेतृत्व में आशा कर्मियों द्वारा घर-घर लोगों को परिवार नियोजन एवं पुरूष नसबंदी के फायदे बताए जाएंगे। इस दौरान विभिन्न् जनजागरूकता कार्यक्रमों के साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष रूप से पुरुष नसबंदी के फायदे बताए जाएंगे। पखवाड़े के पहले चरण में लाभार्थियों को पुरुष नसबंदी को अपनाने के लिए तैयार किया जाएगा। वहीं दूसरे चरण में चिन्हित लाभार्थियों को परिवार नियोजन की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। स्वास्थ्य प्रबंधक सुबीर कुमार पंकजने बताया कि 14 नवंबर से 20 नवंबर तक दंपति संपर्क सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।परिवार नियोजन के साधनों के इस्तेमाल की जिम्मेदारी 15 साल से 49 साल तक की योग्य दंपतियों के कंधों पर  होती है। इसके लिए योग्य दंपतियों की सूची तैयार की जाएगी और उन्हें परिवार नियोजन के साधनों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा योग दंपतियों द्वारा चयनित परिवार नियोजन उपाय जैसे कॉपर टी, अंतरा इंजेक्शन ,महिला एवं पुरुष नसबंदी की सुविधा अस्पताल में उपलब्ध कराने के लिए लाभार्थियों का पंजीकरण भी किया जाएगा। मौके पर काउंसलर रजनीश कुमार, आशा फैसिलिटेटर निगम कुमारी, रंजू कुमारी,रीना शुक्ला सहित अन्य आशा फैसिलिटेटर  एवं आशा कर्मी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom