Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

बाल दिवस पर नॉलेज इंग्लिश एकेडमी तेघड़ा में आयोजित किए गए कई कार्यक्रम।

 बाल दिवस पर नॉलेज इंग्लिश एकेडमी तेघड़ा में आयोजित किए गए कई कार्यक्रम। 


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

तेघड़ा /बेगूसराय

14 नवम्बर गुरुवार को नॉलेज इंग्लिश एकेडमी तेघड़ा में बाल दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। यह दिन बच्चों के लिए खास था, क्योंकि यह न केवल उनके अधिकारों और खुशियों का प्रतीक है, बल्कि स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी एवं कवि व लेखक रामावतार अनुरागी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर भी है। नेहरू जी हमेशा बच्चों को देश के उज्जवल भविष्य की नींव मानते थे और उनका यह आदर्श आज भी हम सभी के दिलों में जीवित है। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित एवं केक काटकर किया गया इस अवसर पर बरौनी उप मुख्य पार्षद सह नाट्य कर्मी ऋषिकेश ने बच्चों को बाल दिवस के रोचक तथ्यों से अवगत कराते हुए पशु पक्षियों की आवाज में किलकारी करते और बच्चों से सुनकर बच्चों, बल्कि शिक्षकों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तेघड़ा थाना  के पुलिस पदाधिकारी नवीन कुमार ने बच्चों से सीधा संवाद स्थापित कर उसके सर्वांगीण विकास के प्रति जागरूक किया। जो उन्हें जीवन में प्रेरणा देने वाले थे। शंभू अनुरागी ने भी छात्रों के लिए एक सुंदर विचार प्रस्तुत किया, जिसने वातावरण को और भी खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम का संचालन सत्यजीत सोनू के द्वारा किया। प्रखंड साक्षरता सचिव अशोक कुमार  ठाकुर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बाल दिवस हमें यह सिखाता है कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास जरूरी है। हमें अपने जीवन में एक ठानी हुई दिशा में आगे बढ़ते रहना चाहिए।  वही अजीत कुमार ने भी बच्चो को जवाहरलाल नेहरू जी से जुड़े बातो को बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किए । गौरतलब यह रहा बाल दिवस के मौके पर बच्चों के लिए कई  कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हलांकि सभी बच्चो को विधालय परिवार की ओर से मेडल व सभी बच्चो को टाॅफी दिया गया। कार्यक्रम का घन्यबाद ज्ञापन विधालय के निदेशक रजनीश कुमार चौघरी के द्वारा किया गया। इस मौके पर मंजीत मिश्रा ,शिक्षिका रूबी प्रवीण,  खुशबू मैम, फुल मिस, हर्षिता मिस,मिट्ठू मिस,  पूजा मिस मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom