अनुमंडल स्तरीय बिहार बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम 2024 का शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न।
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा/बेगूसराय
14 नवंबर गुरुवार को को अनुमंडल स्तरीय बिहार बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम 2024 का शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रीय उच्च विद्यालय तेघड़ा में आयोजित किया गया ।इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक चिन्मयानंद ने स्वागत करते हुए कहा विद्यालय के लिए सौभाग्य की बात है हमारे विद्यालय में कार्यक्रम हो रहा है ।इससे पूर्व मेरे विद्यालय में क्षेत्रीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला भी हो चुका है ।यह कार्यशाला शिक्षकों के लिए बहुत लाभदायक होगा सबों का मैं स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं ।तत्पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला समन्वयक श्री हर्षवर्धन कुमार ने कहा कि यह बिहार बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम बच्चों में वैज्ञानिक चेतना के जागरण हेतु तथा मानव जाति के कल्याण हेतु आयोजित किया जा रहा है ।इससे बच्चे अपने आसपास की समस्याओं के समाधान के लिए नया-नया वैज्ञानिक तरीका बताएंगे जिससे समस्याओं का समाधान वैज्ञानिक विधि से सामान्य जन को प्राप्त होगा। उन्होंने कहा इस बार कक्षा 7 से 12 तक के बच्चे इस कार्यक्रम में भाग लेंगे मुख्य विषय मानवीय गतिविधियों का पर्यावरण पर प्रभाव है तथा इसके अंतर्गत चार उप विषय है सतत भविष्य के लिए जल संरक्षण, बेहतर भविष्य के लिए समृद्ध जैव विविधता ,फसल उत्पादन पर पारिस्थितिक कारकों का प्रभाव एवं जलवायु परिवर्तन और उत्पादकता पर इसका प्रभाव ।कोई भी शिक्षक सभी उप विषय पर अधिकतम पांच प्रोजेक्ट एक विद्यालय से तैयार कर सकते हें ।इस वर्ष का जिला स्तरीय कार्यक्रम माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल उलाव बेगूसराय में 11 दिसंबर 2024 को पूर्वाहन सारे 9:00 बजे से होगा ।उसके बाद रिसोर्स पर्सन पुरुषोत्तम कुमार ने उप विषय पर अलग-अलग सूक्ष्म स्तर पर सभी शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। शिक्षक अमरदीप कुमार एवं विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका मधु प्रसाद का योगदान सराहनीय रहा। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यशाला का समापन किया गया।



