*तेघरा अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार से मिले बिहार पी.डब्ल्यू.डी. संघ तेघरा के नेतृत्व*
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय
बेगूसराय एसोसिएशन आफ पर्सन विथ डिसेबिलिटी तेघड़ा संघ ने 12 नवंबर बुधवार को तेघड़ा अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार से मुलाकात कर अनुरोध किया कि दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 धारा 72 अंतर्गत दिव्यांगजन जागरूकता अभियान प्रखंड स्तरीय किया जाए इसमें दिव्यांग जनों के समस्याएं सुनी जाए| प्रखंड क्षेत्र के सभी 13 पंचायत से दिव्यांगजन का राशन कार्ड , बैंक में खाता नहीं खुल रहे जैसे विभिन्न समस्याओं का निवारण हो , बहुत सारे दिव्यांग जनों को UDID CARD अभी तक नहीं बन पाया है ,जो ऑफलाइन प्रमाण पत्र लेकर पहुंचे हुए थे उसका नहीं बन रहा, सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है । भूमिहीन दिव्यांगजन को अभी तक भूमि नहीं मिला है क्योंकि इसके बारे में कोई नहीं जानता है जो जानता है उसे मिल भी नहीं रहा| इन सभी बातों को सुनने के तत्पश्चात अनुमंडल पदाधिकारी ने बछवारा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी को कॉल लगाया और अभिलंब दिव्यांगजन की बैठक को सुनिश्चित करने का आदेश दियाअपनी प्रशंसा जाहिर करते हुए जिला मीडिया प्रभारीअजय कुमार साह ने अभी देर ना करते हुए तुरंत बछवारा के प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार से मुलाकात कर बैठक के दिनांक निर्धारित करने का अनुरोध पेश किया जिस पर 25 नवंबर की बैठक निर्धारित की गई बैठक में उपस्थिति को लेकर डेलिगेशन को संबंधित दिव्यांगों को सूचना देने का निर्देश दिया गया वही अनुमंडल सचिव पवन कुमार ने बताया कि प्रखंड में दिव्यांगजन के लिए बैठक होना बहुत ही सहनीय कदम होगा |मौके पर बछवारा प्रमुख सुधाकर मेहता ,प्रिंस कुमार आदि का सहयोग अतुलनीय है


