रबी महाअभियान के तहत प्रखंड स्तरीय कर्मशाला सह उत्पादन वितरण कार्यक्रम संपन्न
तेघड़ा से आरएम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्टतेघड़ा /बेगूसराय
13 नवंबर बुधवार को प्रखंड के ई कृषि भवन के प्रांगण में प्रखंड स्तरीय रबी महोत्सव सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का आत्मा के प्रखंड अध्यक्ष राम पुकार सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी मुकेश कुमार , सहायक तकनीकी प्रबंधक अरविंद कुमार सिंह एवं निपनियां मघुरापुर के मुखिया चंद्रभूषण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। कार्यशाला में प्रखंड कृषि पदाधिकारी मुकेश कुमार ने रबी फसल से संबंधित कृषि विभाग की तैयारी की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुसार प्रखंड में रबी फसलों से संबंधित विभिन्न फसलों की खेती आधुनिक तकनीक के माध्यम से किया जा रहा है। ज्यादातर जैविक पद्धति से खेती किए जाने को लेकर किसानों को जागरुक भी किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों में अनुदानित दर पर किसानों को बीज उपलब्ध कराए जाने को लेकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी पिछले कई दिनों से जारी है । वही आत्मा अध्यक्ष राम पुकार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में कृषि विभाग के समक्ष कई चुनौतियां है । बेहतर फसल उत्पादन सहित किसानों को जागरूक बनाए जाने को लेकर भी आप लोगों को कार्य करना पड़ता है। इस बार आप लोग संकल्प लें कि प्रखंड में बेहतर कृषि प्रणाली के तहत किसान खेती करें और ज्यादा से ज्यादा फसल उत्पादन कर सके । सहायक तकनीकी प्रबंधक अरविंद कुमार सिंह ने नैनो यूरिया का इस्तेमाल तथा ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया का छिड़काव किये जाने को लेकर कृषि समन्वयक सविनायकों निर्देश दिया । वहीं कृषि वैज्ञानिकों ने भी उपस्थित किसान समन्वयक, किसान सलाहकारों को बेहतर खेती के टिप्स दिए। इस अवसर पर कृषि समन्वयक राकेश कुमार ,मृत्युंजय कुमार, मनोज कुमार ,अमरेश कुमार , कृषि सलाहकार सुरेंद्र कुमार, रविशंकर कुमार ,संजीव कुमार, मेराजुल हक सहित विभागीय कर्मी एवं किसान शामिल हुए


