वत्स सेवा समिति परिवार द्वारा 6 दिसंबर को आयोजित होंगे सामूहिक विवाह सम्मेलन
वत्स सेवा समिति का नव दाम्पत्य जीवन 6 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। इस आयोजन सभी वर-वधु समाजिक सहयोग पर आयोजित सामूहिक विवाह तेघड़ा राष्ट्रीय हाईवे 28 के निकट शिवाय इन होटल के सामूहिक सम्मेलन मंडपों में बैठकर वैदिक-मंत्रोच्चार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से वैवाहिक रस्में पूरी करेंगे। सामाजिक कुरीतियों व लोक दिखावे में होने वाली पैसों की बर्बादी को रोकने में सामूहिक विवाह सम्मेलनों का बड़ा महत्त्व है। इसी प्रकार के पिछले वर्ष की भांति इस बार भी वत्स सेवा समिति सामाजिक सहयोग पर आधारित कार्यक्रम में नव युगल एक-दूजे के गले में वरमाला डालकर अपने हमसफर के साथ जीवन की नई शुरुआत करने जा रहे हें। यह आदर्श सामुहिक विवाह सम्मेलन श्री राम विवाह पंचमी शुक्रवार 6 दिसंबर को तेघड़ा हाईवे 28 स्थित शिवाय इन होटल में आयोजित होगा। सम्मेलन के अध्यक्ष अविनाश कुमार शंभू एवं सचिव रजनीश कुमार ने बताया कि ऐसा परिवार जिन्होंने अपने बच्ची के विवाह का रिश्ता तय कर रखा है लेकिन आर्थिक अभाव के कारण वह अपने बच्ची की शादी करने में सक्षम नहीं हें। वैसे परिवार को विवाह करने का कार्य के लिए समिति द्वारा पंजीकरण प्रारंभ है। वैसे व्यक्ति 94 72 6393 61 समिति के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हें। समारोह के अंतर्गत 6 दिसंबर शुक्रवार को सुबह 7 बजे तक वर-वधु सम्मेलन स्थल पर पहुंचेंगे। तत्पश्चात सुबह 8 बजे कलश व शोभायात्रा, सवा दस बजे तोरण, साढ़े दस बजे वरमाला, सवा बारह बजे पाणिग्रहण संस्कार सम्पन्न होंगे। इसके बाद अतिथि सम्मान व शाम 4 बजे आशीर्वाद समारोह के साथ विदाई होगी। समिति की ओर से वर को सूट का कपड़ा, हाथ घड़ी तथा वधु को मंगलसूत्र, नाक का लोंग, चांदी की पायल जोड़ी, बिछुड़ी, व कन्यादान के अन्य सामान दिए जाएंगे। समिति द्वारा सामुहिक विवाह सम्मेलन के कार्यक्रमों को व्यवस्थित तरीके से अंजाम देने के लिए अलग-अलग व्यवस्था समितियों का गठन किया गया है। जिसमें समिति व प्रशासनिक पदाधिकारी तथा समाजसेवी एवं समाज के प्रबुद्ध लोगों के सहयोग एवं भागीदारी पर आधारित कार्यक्रम में पंडितों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न होगा। समिति द्वारा पिछले वर्ष 2023 में भी पांच जोड़े का सामूहिक विवाह करवाया गया था



