जिला कारागार में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में बन्दियों और बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय
मंडल कारा प्रशासन के द्वारा जिला कारागार में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कर बंदी रक्षकों , कैदियों व कैदियों के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक सुझाव दिए गये। कारा अधीक्षक राजेश कुमार राय के निर्देशन एवं कारा के चिकित्सक नंदकिशोर सिंह के संयोजकत्व में जिला कारागार में मंगलवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों, बन्दी रक्षकों व महिला पुरुष कैदियों, बच्चे सहित कुल 90 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में शारीरिक स्वास्थ्य जांच, फंगल संक्रमण, आक्सीजन लेवल, रक्त चाप मापन, नेत्र परीक्षण करते हुए आवश्यक सुझाव दिये गये। वहीं सात बच्चों को स्वास्थ्य वर्धक टानिक भी प्रदान किया गया। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में पीडितों को एन्टी फंगल क्रीम व आंख में डालने हेतु नेत्र बिन्दू प्रदान किया गया। डॉक्टर आमिर अली एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रभात कुमार की विशेष उपस्थिति में, चिकित्सकीय सहयोग से स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न हुआ। स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों के विशेष सहयोग हेतु कारा अधीक्षक राजेश कुमार राय ने आभार जताया।


