Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

विधान पार्षद राजीव कुमार ने डीबीएम इंटर कालेज में दो कमरा देने की घोषणा किया

 विधान पार्षद राजीव कुमार ने डीबीएम इंटर कालेज में दो कमरा देने की घोषणा किया 


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

मंसूरचक / बेगूसराय 

बेगूसराय खगड़िया प्राधिकार के एमएलसी  राजीव कुमार ने डीबीएम इंटर कालेज मंदसौर चक छात्रों के बैठने की समस्या को देखते हुए कॉलेज को दो कमरा देने की बात कही मंसूरचक भ्रमण के दौरान समसा एक,समसा दो , गणपतौल पंचायत, मंसूरचक, बहरामपुर,गोविन्दपुर एक,दो , साठा के पंचायत प्रतिनिधियों से संपर्क कर जनप्रतिनिधियों के साथ हो रही समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। समसा दो पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष इजहार अंसारी ने विधान पार्षद राजीव कुमार को आगापुर कोठी घाट पर ले जाकर समस्या से अवगत कराया और नाव से नदी पार कर पढ़ने के लिए आने जाने वाले  बच्चों के बीच कहा कि बच्चे के लिए रेलगाड़ी आ जा सकती है तो यहां सैकड़ों बच्चे बच्चियां है जो प्रत्येक दिन नदी पार कर आते जाते हैं। इसलिए आगापुर कोठी घाट पर पुल देकर समस्या का हल । विधान पार्षद राजीव कुमार ने आश्वासन दिया और वरिय अधिकारियों से बात कर निदान हेतु रास्ता निकाले जाने की बात कही। वार्ड सदस्यों ने बकाया मानदेय नहीं दिये जाने का मामला उठाया।समसा एक पंचायत के मुखिया दिनेश कुमार राय ने डीबीएम इंटर कालेज में दो कमरा निर्माण और डीग्री कालेज के लिए पहल करने के लिए मांग रखा । गणपतौल पंचायत में मुखिया हीरा कुमारी, वार्ड सदस्य अमित कुमार ने पेयजल आपूर्ति सभी वार्डों में करवाने के लिए मांग रखा। मंसूरचक पंचायत के वार्ड सदस्यों से मिलकर हाल चाल जाना और गोविन्दपुर एक के पंचायत भवन सरकार में मुखिया राजीव कुमार के साथ बैठक आयोजित कर पंचायती राज में हो रही कठिनाइयों पर विशेष विचार विमर्श किया। साठा पंचायत के पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि अमीन उद्दीन के आवास पर बैठक कर मंसूरचक में जनप्रतिनिधियों के अधिकार में कटौती पर चर्चा किया। मौके पर नटवर, आशीष भूषण दत्त झा समेत अन्य उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom