Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

डीएसपी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में चला वाहन चेकिंग अभियान

 डीएसपी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में चला वाहन चेकिंग अभियान


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा /बेगूसराय 

मंगलवार को तेघड़ा थाना अंतर्गत बाजार के मस्जिद चौक पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें कागजात की कमी वाले पांच की संख्या में  वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया। तेघड़ा थाना के थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार के साथ ही थाना के विभिन्न  पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के जवान  चौकस थे। मस्जिद  चौक पर  डीएसपी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद विधि व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे। उनके साथ   थानाध्यक्ष अमलेश कुमार, सहायक थाना प्रभारी ऋषिकांत एवं मनीष कुमार एस आई नवीन कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान थे। इस दौरान दो पहिया व चार पहिया कल 60 वाहनों की सघन तलाशी ली गई। डीएसपी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद स्वयं वाहनों के कागजात की जांच कर रहे थे। चेकिंग के दौरान किसी वाहन में कोई आपत्ति जनक समान नहीं मिला। जिन वाहनों के कागजात में कमी थी उनके चालकों से निर्धारित जुर्माने की राशि वसूली गई। डीएसपी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया कि बछवाड़ा और तेघड़ा राष्ट्रीय हाईवे 28 के बॉर्डर पर भी सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ताकि क्राइम की संभावना न रहे साथ ही बताया कि एंटी क्राइम चेकिंग के तहत वाहनों की जांच किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर बाइक चलाने का निर्देश दिया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom