20 नवंबर से प्रारंभ हुआ 70 से अधिक उम्र के बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनने की प्रक्रिया
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय
आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर आज 20 नवंबर बुधवार को अनुमंडलीय अस्पताल तेघड़ा सहित पंचायत सरकार भवन एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने की शुरुआत की गई। यह आयोजन स्वास्थ्य विभाग द्वारा 20 नवंबर से 30 नवंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। प्रथम दिन में 70 साल से अधिक उम्र दर्जनों लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाया । प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामकृष्ण ने बताया कि 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक वय वंदन कार्ड 30 नवंबर तक निर्धारित स्थलों पर बनवाएं । साथ ही घर घर जाकर आशा कार्यकर्ता छुटे हुए लाभुकों के साथ ही 70 साल से अधिक उम्र के लोगों का कार्ड बनाएंगी। इसके लिए मंगलवार को उनके एम आशा पोर्टल पर यूजन आईडी और पासवर्ड बनाकर दिया गया। इसके साथ ही वे अपने एंड्रॉयड मोबाइल फोन से लोगों का कार्ड बना सकेंगी। 20 नवंबर से यह सेवा की शुरुआत की गई है। जो 20 से 30 नवंबर तक 11 बजे से संध्या पांच बजे के बीच अनुमंडलीय अस्पताल में भी 70 साल से अधिक उम्र के कोई भी व्यक्ति आकर अपना कार्ड बनवा सकते हें। इसके साथ ही वे कार्ड बनवाने के लिए अपने आसपास की आशा कार्यकर्ता से भी संपर्क कर सकते हें।
एक कार्ड बनाने पर आशा को मिलेगी 5 रुपए प्रोत्साहन राशि :
प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि इस योजना का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए कैंप मोड में काम किया जा रहा है। आशा कार्यकर्ता को इसके लिए प्रशिक्षण दिया गया है। बीसीएम के माध्यम से उनका आईडी व पासवर्ड बन चुका है। वे अपने मोबाइल से आसानी से लाभुकों का कार्ड बना सकेंगी। इसके लिए उन्हें प्रति कार्ड पांच रुपए प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन के उपरांत कार्ड बन जाने के बाद पात्र इस कार्ड को डाउनलोड कर खुद के पास सुरक्षित रखें। कार्डधारी बुजुर्ग या उनके बुजुर्ग परिवार को प्रति वर्ष पांच लाख रुपए तक का मुफ्त ऑपरेशन व इलाज इससे संबत्र अस्पतालों व क्लीनिक में करा सकते हें। अगर किसी व्यक्ति के पास पहले से आयुष्मान कार्ड है और वे अब 70 साल से अधिक के हो चुके हें, तो उन्हें भी यह कार्ड बनवाना है। इस कार्ड के बनने से उन्हें यह अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा। मौके पर हेल्थ मैनेजर सह नोडल प्रभारी सुबीर कुमार पंकज, बीसीएम शारदा कुमारी एवं प्रधानमंत्री आरोग्य मित्र सिकंदर कुमार आदि मौजूद थे


