जांच के दौरान अध्यक्ष एवं सदस्य पद के सभी प्रत्याशियों का नामांकन पत्र बैघ ।
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय
तेघड़ा प्रखंड के तीसरे चरण में प्रखंड के पांच पैक्स के लिए 29 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए तेघड़ा अटल कलम भवन में 19 एवं 20 नवंबर को नामाकंन प्रपत्रों की संवीक्षा की गई । जांच के दौरान अध्यक्ष एवं सदस्य पद के सभी प्रत्याशियों का नामांकन पत्र बैघ पाया गया। इसकी जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी राकेश कुमार ने दी । बताते चलें कि प्रखंड के पांच पैक्स गौरा एक, गोरा 4 , बरौनी 1 , चकदाद मधुरापुर एवं चिल्हाय पैक्सों में मतदान आगामी 29 नवंबर को कराया जाएगा । जिसके लिए प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र आगामी 22 नवंबर को अपराहन के 3:00 तक वापस ले सकते हें । 3:00 के पश्चात उसी दिन शेष बचे प्रत्याशियों के बीच प्रतीक चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा। गौरा 4 अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चंद्रकेतु प्रसाद सिंह के अलावे अधिकांश पैक्स में कार्य समिति के सभी पद निर्विरोध घोषित होंगे । नाम वापसी के उपरांत प्रतीक चिह्न आवंटन होगा। 29 नवंबर को मतदान तथा मतदान के तुरंत बाद उसी दिन या फिर अगले दिन 30 नवंबर को मतगणना होनी है। बीसीओ विजय मालाकार ने बताया कि । गौरा एक में कुल 2477 मतदाता हें। गौरा चार में 363, बरौनी एक में 2346 , चकदाद मघुरापुर में 1173 एवं चिल्हाय में 1071 बनाए गए 13 मतदान केंद्रों पर कुल 7430 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इस चुनाव में पैक्स अध्यक्ष ,कार्यकारिणी सदस्यों के लिए पूर्व से लागू आरक्षण व्यवस्था का अनुपालन किया जाना है। चुनाव वैलेट पेपर से ही कराए जाएंगे। पैक्स में कुल 12 पदों के लिए चुनाव होने हें । इस बार मतगणना को आसान बनाने के लिए हर पद के लिए अलग-अलग रंग के मतपत्रों (वैलेट पेपर ) का इस्तेमाल किया जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए लाल, पिछड़ा वर्ग (एनेक्सचर 2) से संबंधित प्रबंध समिति सदस्य के लिए हरा, अति पिछड़ा वर्ग (एनेक्सचर 1) से संबंधित प्रबंध समिति सदस्य के लिए सफेद, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति से संबंधित प्रबंध समिति सदस्य के लिए आसमानी और सामान्य वर्ग के प्रबंध समिति सदस्य के लिए नारंगी रंग के मतपत्र होंगे। मौके निर्वाचन कार्यालय के वरिष्ठ कर्मी अमामुल हक ,रविंद्र पाठक एवं मनीष कुमार आदि मौजूद थे।


