Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

काब्य उत्सव : बेगूसराय में होगा राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन का आयोजन

 काब्य उत्सव : बेगूसराय में होगा राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन का आयोजन 


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

 बेगूसराय में 30 दिसंबर को आयोजित राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन सह सम्मान समारोह -2024 के विराट आयोजन को लेकर गुरुवार को शहर के एक होटल में मिथिलांचल के ख्याति प्राप्त साहित्यकार सह वरिष्ठ कवि तरुण सांस्कृतिक चेतना समिति के महासचिव सीताराम शेरपुरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। कवि सम्मेलन के आयोजक क्रांतिकारी युवा संघ,बेगूसराय के अध्यक्ष सह पत्रकार आनंद कुमार जायसवाल,सचिव सह पत्रकार मिंटू कुमार झा ने बताया कि बेगूसराय जिला मुख्यालय स्थित दिनकर कला भवन में 30 दिसंबर 2024 को राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। इस कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों एवं बिहार के विभिन्न जिले सहित बेगूसराय जिले के भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मानित कवि एवं कवयित्री अपने काव्य पाठ की रसधारा से श्रोताओं को हंसाते गुदगुदाते लोटपोट कर देंगे। कवि सम्मेलन में भाग लेने वाले कवि एवं कवयित्री को राष्ट्रकवि दिनकर साहित्य सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom