Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

जल शुद्धिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*

 *जल शुद्धिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा /बेगूसराय


प्रदान ऑफिस, जीरो माइल बरौनी में आयोजित एक दिवसीय जल शुद्धिकरण जागरूकता कार्यक्रम में इंटरनेशनल सेंटर फॉर क्लीन वॉटर (ICCW), भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास और ASCI(एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया) के प्रतिनिधियों का सहयोग से यह कार्यक्रम प्रदान और इंडसइंड बैंक के फ्लैगशिप प्रोग्राम द्वारा आयोजित किया गया । जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की आवश्यकता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षित जल उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तेघड़ा की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) सुश्री प्रतिमा आचार्य, ICCW के वैज्ञानिक, PRADAN के प्रतिनिधि श्री मृृतुंजय, सिद्धार्तिका और ASCI से आदर्श के अलावा,  तेघड़ा कि सेविका नूतन राय और अर्चना सिंह, बेगूसराय सदर,भगवानपुर प्रखंडों की कई सेविकाएं भी उपस्थित थीं। इन विशेषज्ञों ने समुदाय को सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल की महत्ता के बारे में जागरूक किया और बताया कि जलजनित रोगों से बचाव के लिए स्वच्छ पानी की आवश्यकता कितनी महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान, बेगूसराय सदर, तेघड़ा और भगवानपुर के 12 मॉडल आंगनवाड़ी केंद्रों और जिनेदपुर के एक अत्यंत गरीब परिवार को होम वॉटर प्यूरीफिकेशन यूनिट्स वितरित की गईं। इस पहल के अंतर्गत, प्रत्येक क्षेत्र से पानी के नमूनों का परीक्षण किया गया, जिसमें आर्सेनिक और लौह प्रदूषण के स्तर को प्रदर्शित किया गया। साथ ही, प्रदूषकों की अनुमेय सीमा और उससे अधिक होने पर स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों पर भी चर्चा की गई, जिसमें यह बताया गया कि यह प्रभाव किस प्रकार धीरे-धीरे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom