Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

वत्स सेवा समिति परिवार द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारी को लेकर की बैठक।

 वत्स सेवा समिति परिवार द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारी को लेकर की बैठक। 


 6 दिसंबर को आयोजित होंगे समिति का दूसरा सामूहिक विवाह सम्मेलन

 तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा /बेगूसराय 


वत्स सेवा समिति का नव दाम्पत्य जीवन 6 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। इस आयोजन सभी वर-वधु समाजिक सहयोग पर आयोजित सामूहिक विवाह तेघड़ा राष्ट्रीय हाईवे 28 के निकट शिवाय इन  होटल के सामूहिक सम्मेलन मंडपों में बैठकर वैदिक-मंत्रोच्चार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से वैवाहिक रस्में संपन्न होगी जिसकी तैयारी को लेकर 17 नवंबर रविवार को वत्स सेवा समिति के केंद्रीय कार्यालय नया नगर दुलारपुर के परिसर में बैठक का आयोजन समिति के अध्यक्ष अविनाश कुमार संभू की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जबकि संचालन समिति के सक्रिय सदस्य शिक्षक रंजीत कुंवर ने की। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिए जाने पर विचार विमर्श किए गए। समिति के अध्यक्ष अविनाश कुमार शंभू ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस बार भी 

यह आदर्श सामुहिक विवाह सम्मेलन   श्री राम विवाह पंचमी शुक्रवार 6 दिसंबर को तेघड़ा 

 हाईवे 28 स्थित शिवाय इन होटल में आयोजित होगा जिसकी तैयारी को लेकर  आयोजित बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हें । संचालन करते हुए सचिव रजनीश कुमार  ने बताया कि ऐसा परिवार जिन्होंने अपने बच्ची के विवाह का रिश्ता तय कर रखा है लेकिन आर्थिक अभाव के कारण वे अपने बच्ची की शादी करने में सक्षम नहीं हें। वैसे  परिवार को विवाह  कार्य के लिए समिति द्वारा  पंजीकरण प्रारंभ है। वैसे व्यक्ति 94 72 6393 61 समिति के मोबाइल नंबर पर भी संपर्क कर निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह का लाभ उठा सकते हें। बैठक में निर्णय लिए गए की

समारोह के अंतर्गत 6 दिसंबर शुक्रवार को सुबह 7 बजे तक वर-वधु सम्मेलन स्थल पर पहुंचेंगे। तत्पश्चात सुबह 8 बजे कलश व शोभायात्रा,  सवा दस बजे तोरण, साढ़े दस बजे वरमाला, सवा बारह बजे पाणिग्रहण संस्कार सम्पन्न होंगे। इसके बाद अतिथि सम्मान व शाम 4 बजे आशीर्वाद समारोह के साथ विदाई होगी। समिति की ओर से वर को सूट का कपड़ा, हाथ घड़ी तथा वधु को मंगलसूत्र, नाक का लोंग, चांदी की पायल जोड़ी, बिछुड़ी,  व कन्यादान के अन्य सामान दिए जाएंगे।


समिति द्वारा सामुहिक विवाह सम्मेलन के कार्यक्रमों को व्यवस्थित तरीके से अंजाम देने के लिए अलग-अलग व्यवस्था समितियों का गठन किया गया है। जिसमें समिति व प्रशासनिक पदाधिकारी तथा समाजसेवी एवं समाज के प्रबुद्ध लोगों के सहयोग एवं भागीदारी पर आधारित कार्यक्रम में पंडितों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न होगा। समिति द्वारा पिछले वर्ष 2023 में भी 6  जोड़े का सामूहिक विवाह करवाया गया था बैठक में अमरेश कुमार, अतुल रोहित वत्स, बंशीधर, रिपु सम्राट, आकाश भारद्वाज, राजेश कुमार अमरनाथ आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom