दूसरे दिन पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 04 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन दाखिल
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा/ बेगूसराय
बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार पटना के अधिसूचना के आलोक में तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत कुल 05 पैक्सों का निर्वाचन तीसरे चरण में आगामी 29 नवंबर को किया जाना है। नामांकन के दूसरे दिन 16 नवंबर रविवार को प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था के बीच तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय के अटल कलाम भवन में पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए कल कर अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया जिसमें गौरा एक से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष प्रीतम कुमार, गौरा चार से निवर्तमान अध्यक्ष चंद्रकेतु प्रसाद सिंह, बरौनी एक से अध्यक्ष पद के लिए विजय कुमार सिंह एवं चिल्हाय पंचायत से दिलीप कुमार महतो ने निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया । इसके अलावे प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पद के लिये कुल 28 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसकी जानकारी देते हुए निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि तीसरे चरण का पैक्स निर्वाचन आगामी 29 नवम्बर को किया जाना है। उन्होंने बताया कि गौरा एक, गौरा 4 ,बरौनी एक, चकदाद मघुरापुर , एवं चिल्हाय पैक्स के अभ्यर्थियों का नामांकन- समय 11 बजे दिन से दोपहर 3 बजे तक 16 से 18 नवम्बर तक दाखिल किया जाएगा। साथ ही 19 से 20 नवम्बर तक अभ्यर्थियों की समीक्षा की जायेगी तथा आगामी 22 नवम्बर को 11 बजे दिन से 3 बजे तक अभ्यर्थियों का नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह आवंटित किया जायेगा। सहायक निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि आगामी 29 नवम्बर को सुबह 7 बजे से 4:30 बजे तक मतदान किया जायेगा। साथ ही उसी दिन या अगले दिन आगामी 30 नवम्बर को प्रातः 8 बजे से मतगणना होना निर्धारित है। मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड निर्वाचन शाखा द्वारा अटल कलाम भवन तेघड़ा में टेबुल संख्या- एक बरौनी 1, टेबल संख्या दो पर गौरा 1, टेबल संख्या तीन पर चिल्हाय , टेबल संख्या चार पर चकदाद मधुरापुर एवं टेबल संख्या 5 पर गौरा 4 पर संबंधित अभ्यर्थियों का नामांकन किया जा रहा है पैक्स से जुड़ें अध्यक्ष पद के लिये 4 एवं प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पद के लिये 14 अभ्यार्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।वहीं दूसरी ओर नामांकन को लेकर अध्यक्ष पद के अभ्यर्थियों के समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया और अपने-अपने अभ्यार्थियों को फूल माला पहनाकर उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। नामांकन के बाद चिल्हाय पैक्स अध्यक्ष पद के अभ्यार्थी दिलीप कुमार महतो ने कहा कि इन दिनों पैक्स की स्थिति दयनीय है, ससमय किसानों का धान, गेहूं पैक्स के द्वारा नहीं लिया जाता है। इतना ही नहीं किसी भी पैक्स में किसानों को उचित मूल्य पर खाद भी उपलब्ध नहीं करवाया जाता है। किसान बिचौलियों के हाथों से मजबूर होकर अपना उत्पादित फसलों को औने पौने किमत में बेच देते हें। इसलिए पैक्सों की स्थिति में सुधार करने के लिए किसानों ने इस चुनावी मैदान में मुझे आने को कहा, अगर पैक्स चुनाव जीत गये हो किसानों के हित में हरसंभव प्रयास करेगें। नामांकन कार्यक्रम में प्रखंड लेबर इंस्पेक्ट झुना कुमारी, अंचल निरीक्षक चंद्र देव चौधरी निर्वाचन कार्यालय के अमामुल हक, अभिषेक कुमार ,मनीष कुमार सहित दर्जनों कर्मी मौजूद थे


