मुख्य पार्षद ने नाला निर्माण का किया उद्घाटन नौ लाख रुपए के योजना से बन रहा है नाला। गुणवत्ता पूर्ण होगा नाला निर्माण।
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
बरौनी/ बेगूसराय
नगर परिषद बरौनी विकास की रफ्तार कुछ वार्ड में अब देखने को मिल रहा है एक समय लोगो को ऐसा लगा कि नगर परिषद से अच्छा पंचायती राज्य ही सही था। पर अब विकास कार्य देख कर लोगो के चेहरे पर कुछ मुस्कुराहट देखने को मिल रहा है। रविवार को नगर परिषद में वार्ड 8 में वार्ड पार्षद नसरीन बानो प्रतिनिधि मोनाव्वर आलम के द्वारा मोहम्मद शकील के घर से बाबा बहिद के घर होते हुई मोहम्मद शमीम के घर तक नया नाला ढक्कन सहित में निर्माण हो रहा है। जिसका उद्घाटन विधिवत पूजन सहित नारियल फोड़ कर नगर परिषद बरौनी के मुख्य पार्षद संजीव कुमार, समाजसेवी फूल कुमार चौधरी, स्थानीय वार्ड पार्षद नसरीन बानो, प्रतिनिधि मोनाव्वर आलम ने संयुक्त रूप से किया। वही इस दौरान मुख्य पार्षद संजीव कुमार ने बताया कि बड़ी ही खुशी की बात है कि नगर परिषद बरौनी में एक और विकास कार्य हो रहा है। नगर परिषद बरौनी के लगभग सभी वार्ड में विकास कार्य शुरू हो गया है। नगर परिषद बरौनी का सबसे बड़ी समस्या जल निकासी का है । मैं जल्द इसे भी दूर करने का योजना बना रहे है। समाजसेवी फूल कुमार चौधरी ने कहा नगर परिषद बरौनी में विकास कार्य तेजी आ गया हैं हमे खुशी है इस तरह से विकास कार्य से नगर परिषद बरौनी विकसित हो रहा है। वही इस दौरान वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मोनाव्वर आलम ने बताया कि जनता हमें विकास के लिए चुना है और विकास करना पहली प्राथमिकता है जनता को और भी विकास कार्य देखने को मिलेगा। इस अवसर पर उपस्थित समाजसेवी फूल कुमार चौधरी, पीर मोहम्मद, मोहम्मद जसीम, अमरजीत कुमार राम कुमार , के साथ वॉर्ड के समाजसेवी बुद्धिजीवी उपस्थित थे


