जनसंवाद कार्यक्रम बनेगा जन सेवा का आधार: चंद्र प्रकाश सिंह आनंद जी
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
नि:स्वार्थ भाव से किया जाने वाला हर कार्य होता है अनमोल की भावना से प्रेरित होकर लगातार और निरंतर सामाजिक परिवर्तन एवं समाज के वंचित एवं उपेक्षित लोगों के जीवन स्तर में
बदलाव लाने को लेकर 7 वर्षों से बरौनी गांव सहित तेघड़ा विधानसभा के अंदर बच्चों के बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य ,पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में पहल के साथ ही प्राकृतिक आपदा के समय पीड़ितों के सहायतार्थ स्वयं के निजी कोष से समाज के उत्थान में अपनी भूमिका निर्वाह करने वाले वायु सेवा के अधिकारी पद से अवकाश प्राप्त व उत्कृष्ट समाजसेवी बरौनी खेलगांव निवासी चंद्र प्रकाश सिंह आनंद जी। अब तेघड़ा विधानसभा के अंदर जनसंवाद अभियान चलाकर समाज में शिक्षा के अलख को जगाएंगे वही समाज के अंतिम पायदान रहकर अपना जीवन गुजर बसर कर रहे लोगों के जीवन स्तर में बदलाव के संकल्प के साथ अभियान की शुरुआत करेंगे। उन्होंने बताया कि सेना में रहकर अपना जीवन देश के नाम समर्पित किया अब अवकाश प्राप्त के बाद उनकी जो सामर्थ है वे समाज सेवा के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्यरत है। विशेष रूप से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे हें उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बरौनी गांव भक्ति योग पुस्तकालय सह यमुना भगत स्टेडियम में विगत माह 20 तारीख को बड़े पैमाने पर मेधा प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित कर 108 मेधावी छात्रों को मोटरसाइकिल से लेकर कई विशिष्ट आकर्षक पुरस्कार से उन्हें सम्मानित किया गया। जिसमें 20000 के करीब बच्चों की भागीदारी हुई थी। अब प्रथम चरण में प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल वैसे सभी बच्चों के पास जाकर उनसे संवाद के माध्यम से उनकी शैक्षणिक और आर्थिक स्थिति से अवगत होना है और उन्हें आगे बेहतर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर संभव मदद का मैं संकल्प लिया हूं। साथ ही पूरे विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न समस्याओं की पहचान करके लोगों के जीवन स्तर में बदलाव के लिए पहल और संघर्ष तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विकास की जो रफ्तार होनी चाहिए लोगों के जीवन स्तर में जो बदलाव होनी चाहिए वह आजादी के इतने वर्षो बावजूद भी लोगों की जीवन स्तर में परिवर्तन नहीं हुआ है। संवाद के माध्यम से विभिन्न समस्याओं का आकलन करते हुए आगामी विधानसभा में क्षेत्र के जनता की भरी मांग पर में तेघड़ा विधानसभा में अपनी उम्मीदवारी दूंगा और आम जनता के आशीर्वाद से तेघड़ा विधानसभा को स्वच्छ, सुंदर ,और आदर्श विधानसभा बनाने का संकल्प को पूरा करूंगा। और जनता की सेवा में मैं अपना पूरा जीवन लगा दूंगा। उन्होंने हर क्षेत्र में परिवर्तन के लिए चलने वाले अभियान के बारे में विस्तार से बताया।उन्होंने कुछ गांव गोद ले रखे हें, जिनके सर्वांगीण विकास में वे जुटे हुए हें।


