जदयू की बैठक में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा, कई मंत्री लेंगे भाग
आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा / बेगूसराय
जनता दल यूनाइटेड तेघड़ा कार्यकारिणी, बरौनी एवं तेघड़ा नगर कार्यकारिणी सहित पंचायत अध्यक्षों की संयुक्त एवं विस्तारित बैठक जदयू के प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार के धनकौल अवस्थित आवास पर शनिवार को आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार ने की। बैठक में आगामी 30 नवंबर को होने वाले प्रस्तावित जदयू जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की अत्यधिक भागीदारी एवं संगठनिक मजबूती को लेकर को लेकर विधानसभा प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गया। इस बाबत जानकारी देते हुए विधानसभा प्रभारी सुनील कुमार भारती ने बताया कि 30 नवंबर को बेगूसराय में होने वाले कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी, सांसद लवली आनंद, पूर्व सांसद गुलाम रसूल, पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा सहित अन्य पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में जिले के सभी पंचायतों, नगर निगम एवं सभी नगर परिषद से करीब 10 हजार पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय ने अपने संबोधन में कहा कि सभी पंचायतों से जो पंचायत कार्यकारिणी एवं नगर में वार्ड कमिटी जो पूर्व से गठित है कि भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम का मक़सद आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जदयू पार्टी संगठन को बूथ से लेकर, पंचायत से लेकर प्रखंड एवं जिला तक मजबूत एवं धारदार बनाना है। जदयू जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिला जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। कार्यक्रम में जदयू जिला उपाध्यक्ष देव कुमार, पिपरा दोदराज पंचायत के मुखिया नीरज प्रभाकर ,प्रखंड महासचिव अविनाश कुमार, बरौनी नगर अध्यक्ष पंकज कुमार राय, तेघड़ा नगर अध्यक्ष हीरालाल महतो, प्रखंड सचिव निक्सन कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष शंभू पंडित, युवा नेता चंदन कुमार, पंचायत समिति सदस्या निशा कुमारी, किसान प्रकोष्ठ के अरविंद महतो, शिक्षा प्रकोष्ठ के सरवर आजाद, धनकौल पंचायत अध्यक्ष सत्येंद्र राय आदि मौजूद थे। प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार ने विधानसभा प्रभारी सुनील भारती एवं जदयू के जिला अध्यक्ष रुदल राय को बुके देकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया ।


