पदाधिकारी ने किया मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण शिविर का निरीक्षण
आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय
आगामी विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी को लेकर मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत 23 नवंबर शनिवार को शिविर लगाकर विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें सभी मतदान केंद्रों पर नाम जोड़ने के लिए फार्म छह, नाम हटाने के लिए फार्म सात और नाम में सुधार के लिए फार्म आठ लिया गया। विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत कटआफ डेट 1 जनवरी 2025 है। 18 वर्ष से ऊपर के मतदाता का नाम जोड़ने का काम बूथों के कैंप में किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार एवं बीडीओ राकेश कुमार। दर्जनों मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा लगाए गए शिविर का निरिक्षण किया। निरिक्षण के दौरान ओमर 10+2 विद्यालय के मतदान केंद्र पर पहुंचे पदाधिकारियों ने शिविर में उपस्थित लोगों की समस्या भी सुनी तथा उनको समस्या का निदान भी बताया। एसडीओ राकेश कुमार ने कहा कि आज विशेष शिविर के द्वारा वैसे लोग जिनका 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष पूरा हो जाएगा । वह अपना आयु प्रमाण दिखाते हुए फॉर्म भर कर शिविर में जमा कर सकते हें ।वही मौके पर उपस्थित बीएलओ से कहा कि अपने कर्तव्य का पालन करना ही सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसलिए सरकार और विभाग के द्वारा जो भी जिम्मेदारी दी जाती है उसे अच्छी तरह से निभाए। जो भी बीएलओ अनुपस्थित पे जाएंगे उनपर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने बीएलओ से कहा कि आपके द्वारा मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में कोई शिकायत नही आनी चाहिए।


