अग्निशमन विभाग ने मॉक डील के जरिए अग्नि निरोधक जागरूकता अभियान चलाया।
आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा / बेगूसराय
अग्नि रोधक जागरुकता अभियान के तहत अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने शनिवार को तेघड़ा अनुमंडल मुख्यालय सह व्यवहार न्यायालय के परिसर में कर्मियों एवं उपस्थित लोगों के बीच अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। जागरूकता अभियान को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को आग नहीं लगने , या आग अगर लग जाए तो क्या करें और क्या ना करें इस संबंध में विस्तार पूर्वक लोगों को प्रायोगिक रूप से जानकारी दी गई। अग्निशमन पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि कर्मियों को आग लगने के दौरान अग्नि बुझाने, लोगों का बचाव कैसे किया जाए और अपनी हिफाजत किस तरीके से हो सकती है इसके गुर सिखाए गए। मॉक ड्रिल में शामिल हवलदार रंजीत कुमार यादव , कर्मी रमेश कुमार राम, अर्जुन राम, ऋषभ राज आदि कर्मियों ने बताया कि अग्निकांड एक भयावह प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदा है। सिलेंडर में आग लगने पर ऑक्सीजन के संपर्क से सिलेंडर को दूर कर देना चाहिए। आग की लपटे निकलते समय जुट या सूती कपड़े को पानी में भिगोकर लपेटो को बंद कर देना चाहिए। गैस सिलेंडर को किसी टब या गड्ढे में जिसमें पानी भरा हो उल्टा देना चाहिए। पाइप और रेगुलेटर को गैस जलाने से पहले चेक कर लेना चाहिए । बताया कि किसी व्यक्ति के शरीर में आग लग जाए तो उसे जमीन पर रोल कर लेटना चाहिए इससे आज जल्दी बुझ जाती है। तब उसके शरीर पर सूती कपड़ा डालकर पानी की छिटे मारना चाहिए।


