अध्यक्ष पद के दो उम्मीदवार ने ली नाम वापसी। गौरा चार निर्विरोध अब 4 पैक्सों में अध्यक्ष पद के कुल 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हें डटे।
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
आगामी 29 नवम्बर को होने वाले पैक्स चुनाव में नाम वापसी के आखिरी दिन अध्यक्ष पद गौरा एक के प्रत्याशी प्रीतम कुमार दो सेट में दाखिल किए गए नामांकन प्रपत्र में से एक सेठ नामांकन प्रपत्र वापस कर लिया वही बरौनी एक से बीना देवी ने भी अपना नाम वापसी कर ली। 22 नवंबर शुक्रवार को देर शाम पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद एवं प्रबंध कारिणी सदस्य पद के प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया। इसकी जानकारी प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राकेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के 5 पैक्सों में अध्यक्ष पद के कुल 13 समेत प्रबंध कारिणी सदस्य पद के प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हें । प्रखंड निर्वाचन शाखा तेघड़ा से मिली जानकारी के अनुसार गौरा 1 पैक्स से अध्यक्ष पद के निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष प्रीतम कुमार और धर्मवीर कुमार, चकदाद मघुरापुर पैक्स से अध्यक्ष पद के राजीव कुमार एवं निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष शंकर कुमार, बरौनी 1 पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए अभिनव कुमार, अजीत कुमार, विजय कुमार सिंह, अभिनव कुमार चौधरी, अमरितेश कुमार, निवर्तमान अध्यक्ष सरोज सिंह, चिल्हाय पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए दिलीप कुमार महतो, दानिश अफजल व निवर्तमान अध्यक्ष भूषण कुमार चुनावी मैदान में अपना-अपना भाग्य आजमा रहे हें । वहीं गौरा चार पैक्स अध्यक्ष के प्रत्याशी चंद्र केतु प्रसाद सिंह द्वारा एकल नामांकन पर पत्र दाखिल करने से निर्वाची पदाधिकारी द्वारा उन्हें निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष के रूप में घोषित किया गया। इस चुनावी मैदान में किनके माथे पर ताज सजेगा, किनकी होगी हार। यह तो आने वाले 29 नवंबर को ही पता चलेगा।


