प्रधानाध्यापक मनोज कुमार की मां समाजसेवी ललिता देवी की 13 वीं महां भोज पर शोक सभा का आयोजन, लोगों ने दी श्रद्धांजलि।
आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय
तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत नगर परिषद के वार्ड संख्या 20 निवासी ग्रामीण शिक्षक सह वरिष्ठ समाजसेवी रामबालक ठाकुर की धर्मपत्नी व उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिनलपुर चौकउद्यो के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ठाकुर की 60 वर्षीय माताजी स्मृति शेष ललिता देवी की 13वीं महा भोज आयोजन के अवसर पर 22 नवंबर शुक्रवार को उनके दनियालपुर अवस्थित आवासीय स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। उनके तैलचित्र पर स्थानीय एवं जिले के राष्ट्रीय नाई महासभा के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोगों के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रोफेसर रविंद्र कुमार पप्पू ने किया।मौके पर अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष श्री पप्पू ने कहा कि स्मृति शेष माता ललिता देवी में समाज सेवा की भावना कूट-कूट कर भरी हुई थी। उनके निधन से समाज और संघ को झटका लगा है। ये पुरे परिवार एवं समाज को जोड़कर रखती थी। उनके पुत्र प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली पुत्र जो माता ललिता जो माता के रूप में प्रेम प्रकृति का अनुपम वरदान मुझे मिला। स्वर्गीय माता समाजसेवी एवं धर्मपरायण महिला थी। उनके कुशल नेतृत्व में ही आज पूरे परिवार और समाज एक सूत्र में बंधे हुए हें। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते वह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता रामबालक सिंह उर्फ बड़कू ने व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व ललिता देवी स्वच्छ व्यक्तित्व के धनी एवं मृदुभाषिणी महिला थी। वे एक सफल गृहिणी के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती रही थी। उन्होंने अपना जीवन अंतिम घड़ी तक समाजसेवा में व्यतीत किया। यही कारण रहा कि वे दनियालपुर ग्राम में खास के साथ-साथ आम के बीच भी काफी लोकप्रिय रही। मौके पर जिला सचिव प्रभु प्रताप ठाकुर, कोषाध्यक्ष टुनटुन ठाकुर, प्रखंड सचिव सरस्वती चंद्र ठाकुर, चौरासी सरदार राजकुमार ठाकुर, बारहवां सरदार रामविलास ठाकुर, घनश्याम ठाकुर, राम संकर ठाकुर, कैलाश ठाकुर, मदन ठाकुर, मनीष कुमार, सुदामा ठाकुर सहित ।अन्य लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है।श्रद्धांजलि सभा में स्व. ललिता देवी के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया।


