चुनाव चिन्ह मिला, वोटरों को रिझाने में जुटे प्रत्याशी ।
आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा प्रखंड के पांच पंचायतों में से 4 पंचायत में पैक्स चुनाव कि सरगर्मी गर्मी तेज हो गई है। अध्यक्ष पद के कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हें। जिन्हें मोतियों की माला, ब्लैक बोर्ड, किताब, ईट और पुल का निशान आदि चुनाव चिन्ह के रूप में आवंटित किया गया है। चुनाव चिन्ह आवंटित होते ही प्रत्याशी वोटरों को अपने पक्ष में मतदान के कवायद में जी जान से जुट गए हें। गौरा एक के निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष प्रीतम कुमार ने शनिवार की सुबह गांव के प्रबुद्ध नेताओं एवं किसने के साथ अपना चुनाव चिन्ह ब्लैक बोर्ड छाप लेकर वार्ड संख्या 7 8 सहित कई वार्डों सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से आशीर्वाद लिया। चुनाव को लेकर प्रचार का आखिरी तारीख 27 नवंबर है। बरौनी एक पंचायत में पैक्स अध्यक्ष के सबसे अधिक 6 उम्मीदवार हें। जबकि चिल्हाय पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद के तीन उम्मीदवार हें। तथा चकदाद मघुरापुर एवं गौरा एक में अध्यक्ष पद के दो- दो उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हें। गौरा 4 पैक्स के लिए निवर्तमान अध्यक्ष चंद्रकेतु प्रसाद सिंह निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किए गए। विभिन्न कोटे से प्रबंध समिति सदस्य निर्विरोध भी निर्वाचित हुए हें । कुछ पंचायत में तो दो उम्मीदवार ही मैदान में हें
गौरतलब हो कि तृतीय चरण के तेघड़ा प्रखंड में चुनाव हो रहे हें ।जिसमें 29 नवंबर को मतदान होगा। इसके बाद 30 नवंबर को प्रखंड कार्यालय में सख्त सुरक्षा के बीच मतगणना की जाएगी।
*शांतिपूर्ण चुनाव में जुटा है प्रशासन*
प्रखंड में पैक्स चुनाव को शांतिपूर्ण ,भय मुक्त और निष्पक्षता के साथ चुनावी प्रक्रिया को संपन्न करने के लिए प्रशासनिक तैयारी जोड़ों पर है। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि प्रशासन शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है । वोटरों को डराने, धमकाने या पर्लोभन देने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 2024 पैक्स चुनाव में अलग-अलग पदों के अलग-अलग मत पत्र का अलग-अलग रंग निर्धारित किए गए हें । अध्यक्ष पद केलिए लाल रंग का मतपत्र, अनुसूचित जनजाति कोटे से प्रबंध समिति के सदस्य पद के लिए आसमानी रंग का मतपत्र, अति पिछड़ा वर्ग सदस्य पद के लिए सफेद रंग का मतपत्र, समान्य कोटि से पंच पद के लिए नारंगी रंग का मतपत्र का उपयोग किया जाएगा।


