Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देशव्यापी किसानों का जिला मुख्यालय पर 26 नवम्बर को चेतावनी रैली

 संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देशव्यापी किसानों का  जिला मुख्यालय पर 26 नवम्बर को चेतावनी रैली


आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

बक्सर/ बिहार

 केंद्र सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ 3 महीने की अल्टीमेटम के साथ 26 नवंबर को किसान करेंगे बक्सर कूच 20 मार्च को बनारपुर,कोचाढी और मोहनपुरवा में हुए पुलिसिया तांडव के गुनहगारों पर हो अविलंब कार्रवाई हो। किसानों के सभी लंबित मांगों की पूर्ति के लिए बक्सर जिलाधिकारी के समक्ष 26 नवंबर को चेतावनी रैली। खाद सब्सिडी में सरकार द्वारा भारी कटौती से पूरे बिहार में डीएपी के लिए हाहाकार।  हर साल जमीन के दाम में 10% वृद्धि मानकर किसानों को मुआवजे का भुगतान करो, संयुक्त किसान मोर्चा,बिहार ने इसे किसान आंदोलन की बड़ी जीत कहा। चौसा के बनारपुर पंचायत भवन पर आज आयोजित किसान पंचायत को संबोधित करते हुए किसान नेता  दिनेश कुमार ने कहा की सरकार द्वारा सर्किल रेट में हर साल 10 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा किसान आंदोलन की बड़ी जीत है। सरकार उन इलाकों में जहानगट 15 वर्षों में सर्किल रेट नहीं बढ़ाया गया उसे जोड़कर एक मुफ्त भुगतान करें चौसा कांड के दोषी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज हो । अशोक तिवारी हत्याकांड के साजिश कर्ता को गिरफ्तार करो। किसान नेता  अशोक प्रसाद सिंह ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार लगातार किसानों के साथ धोखा दिया है।किसान पंचायत को सम्बोधित करते हुए किसान नेता रामप्रवेश सिंह, नंद कुमार राम ,शिवजी तिवारी, शिवाजी सिंह नंदलाल सिंह, शैलेश राय, नरेंद्र तिवारी, जय मंगल पांडे, विजय नारायण राय, जितेंद्र राम, गुड्डू यादव, छेदी राय, सियाराम यादव,मुन्ना तिवारी,लाल साहब उपाध्याय,राजीव यादव आदि ने 26 नवंबर को बड़े पैमाने पर किसानों,मजदूरों को संगठित कर बक्सर चलने का आह्वान किया। किसानों का संगठित,अनवरत और जुझारू आंदोलन ही सरकार को आखिर में झुकने के लिए मजबूर करेगा। बगैर किसानों की सहमति के भूमि अधिग्रहण नहीं हो सकेगा। किसान अपना जान दे देंगे, पर अपना जमीन नहीं देंगे। किसानों की जमीन छीन कर कॉर्पोरेट को सस्ते दामों पर देने हेतु औने- पौने भाव में किसानों से जमीन खरीदने की सरकार की गंदी साजिश को किसान भली-भांति समझ रहे थे। संयुक्त किसान मोर्चा, बिहार ने सरकार से मांग की है कि  सरकार अविलंब चौसा,कैमूर,बिहटा सहित सभी इलाकों में नए सिरे से जमीन का कीमत निर्धारित कर बाजार दर से चार गुणा मुआवजे की भुगतान करे। इसके लिए 26 नवंबर को सभी जिला मुख्यलियों पर किसान अपनी मांगों को जोरदार ढंग से उठाएंगे। किसान पंचायत की अध्यक्षता  शैलेश राय ने की, जबकि मंच संचालन डाॅक्टर विजय नारायण राय ने की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom