अनुमंडलीय अस्पताल तेघड़ा में पटना से आई कायाकल्प की टीम नें किया जांच
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा/बेगूसराय
तेघड़ा अनुमंडल अस्पताल में पटना से आई दो सदस्यी कायाकल्प की टीम द्वारा अस्पताल के मरीज को उपलब्ध कराए जा रहे विभिन्न संचालित स्वास्थ्य सेवाओं एवं विधि व्यवस्थाओं का की जांच किया। राज्य स्वास्थ्य मिशन के टीम में डॉक्टर संध्या सिंह एवं डॉक्टर नीरज कुमार ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। अधिकांश व्यवस्थाओं पर टीम ने संतोष जताया। अनुमंडलीय अस्पताल में कायाकल्प योजना के तहत टीम ने सर्वेक्षण किया। कायाकल्प की टीम ने अस्पताल के महिला वार्ड की जांच किया, प्रसव करवाने आई महिला से खान पान के बारे में पूछा गया, प्रसव कक्ष में काम करने वाली नर्स से नवजात शिशु को कैसे रखा जाता है। इस बारे में पूछताछ किया,इमरजेंसी वार्ड के रजिस्टर को देखा, एक्स-रे ,लैब ,जांच केंद्र का भी जायजा लिया गया, ओपीडी, रजिस्ट्रेशन केंद्र, दवा वितरण केंद्र, शौचालय, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, साफ सफाई एवं स्वच्छता आदि का भी बारीकी से जायजा लिया। कायकल्प की टीम ने बताया कि जांच कर लिया गया है। इस मौके पर अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रामकृष्ण, स्वास्थ्य प्रबंधक सुबीर कुमार पंकज, B M E O मोहम्मद शहंशाह, डॉ गौरव कुमार, डॉक्टर संजय चौधरी एवं डॉक्टर प्रभात कुमार , फार्मासिस्ट अनुराग कुमार, काउंसलर रजनीश कुमार, डाटा ऑपरेटर आदि लोग मौजूद थे।कायकल्प की टीम ने बताया कि जांच कर लिया गया है। इसका आकलन कर रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को सौंपी जायेगी। कायाकल्प योजना केंद्र सरकार की ओर से संचालित है। योजना के तहत अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया जाता है। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं वाले अस्पताल को पुरस्कार दिया जाता है।


