उत्क्रमित मध्य विद्यालय दनियालपुर नंबर 2 में मनाया गया बाल दिवस
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा/बेगूसराय
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में 14 नवंबर गुरुवार को प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दनियालपुर नंबर 2 के प्रांगण में बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। नेहरू जी के जयंती के शुभ अवसर पर बाल महोत्सव सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार राम ने एवं विद्यालय परिवार ने केक काटकर और दीप प्रज्ज्वलित किया प्रधानाध्यापक अरुण कुमार राम ने चाचा नेहरू के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्होंने ने छात्रों द्वारा रंगोली सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया और बच्चों को बाल दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश में बाल दिवस जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है जिन्हें बच्चे बड़े प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। नेहरू जी को बच्चों से बहुत लगाव था और उनका मानना था कि बच्चे देश के भविष्य हें। बच्चों को अच्छी शिक्षा व स्वास्थ्य दिये जाने की जरूरत है ताकि वे भविष्य में समाज व देश के विकास में अपना योगदान दे सकें। बाल दिवस के शुभ अवसर पर शिक्षिका कंचन कुमारी एवं अंशु कुमारी ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाल दिवस का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना , उन्हेें सुरक्षित माहौल देना और शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान देना है। यह दिन बच्चों के खुशी का प्रतीक है , साथ ही उनके अधिकारों के प्रति समाज में जिम्मेदारी को बढ़ावा देता है। इस कार्यक्रम को बच्चे व अभिभावकों ने खूब लुत्फ उठाया। इस अवसर पर शिक्षक अशोक कुमार गुप्ता, रंजन कुमार ,राजकुमारी ,अजीत कुमार ,अमित कुमार ठाकुर, मोहम्मद अमजद अली आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाया।



