प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 135 वीं जयंती मनाई गई
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा/ बेगूसराय
प्रखंड कांग्रेस कमेटी तेघड़ा द्वारा कांग्रेस भवन के सभागार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष गौरव कुमार ने कहा कि एक विचारक ,लेखक ,स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, प्रशासक तथा लोकसभा के नेता के रूप में पंडित जवाहरलाल नेहरू ने जिस भी क्षेत्र में पदार्पण किया उसी में उन्होंने अपनी अमिट छाप छोड़ी। मुख्य वक्ता डॉ अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि भारतीय इतिहास के परिपेक्ष में नेहरू जी हमेशा प्रासंगिक रहेंगे उन्होंने भारत को वैज्ञानिक खोज और तकनीकी विकास के आधुनिक युग में आगे ले जाने के लिए गहराई से चिंतित थे।निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र कुमार ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तृत से चर्चा करते हुए कहा कि पंडित नेहरू बच्चों से बहुत अधिक लगाव रखते थे उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए किसी से कभी समझौता नहीं किया
अध्यक्षता करते हुए प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। देश ही नहीं पूरे विश्व भर में भी नेहरू के कामों की प्रशंसा की जाती है। नव निर्वाचित जिला सचिव रवि रंजन कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महा सेनानी भारत के प्रथम प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के निर्माण में जवाहरलाल नेहरू का योगदान अविस्मरणीय है। वही संचालन करते हुए नगर अध्यक्ष रणधीर मिश्रा ने कहा कि देश निर्माण में उनके योगदान ,व्यक्तित्व ,कृतित्व और विचारधारा को देश हमेशा याद रखेगा। मौके पर सरोज पासवान, राजेंद्र सिंह मुखिया, जीवेश कुमार, रामबाबू साह सहित दर्जनों कांग्रेसी मौजूद थे


