तेघड़ा में तीसरे चरण के पांच पैक्सो के चुनाव को लेकर नामांकन 16 नवंबर शनिवार से , 29 नवंबर को होगा मतदान
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय
तेघड़ा प्रखंड के तीसरे चरण में प्रखंड के पांच पैक्स के लिए नामांकन आज 16 नवंबर शनिवार से शुरू हो जाएगा इसके लिए प्रशासनिक सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। प्रखंड के निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि सुबह 11:00 बजे से 3:00 तक नामांकन होगा। उन्होंने बताया कि नामांकन के लिए अटल कलम भवन में पांच टेबल बनाए गए हें। टेबल नंबर 1 पर बरौनी एक पैक्स का नामांकन होगा। टेबल नंबर दो पर गौर 1 पैक्स का, टेबल नंबर 3 पर चिल्हाय , टेबल नंबर चार पर चकदाद मघुरापुर एवं टेबल नंबर पांच पर गौरा 4 पैक्स का नामांकन होगा। उन्होंने बताया कि 29 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए 16 ,17 एवं 18 नवंबर तक नामाकंन पत्र दाखिल किया जायेगा। 19 एवं 20 नवंबर को नामाकंन पत्रों की संवीक्षा होगी तथा 22 नवंबर को नाम वापसी के उपरांत प्रतीक चिह्न आवंटन होगा। 29 नवंबर को मतदान तथा मतदान के तुरंत बाद उसी दिन या फिर अगले दिन 30 नवंबर को मतगणना होनी है। बीसीओ विजय मालाकार ने बताया कि । गौरा एक में कुल 2477 मतदाता हें। गौरा चार में 363, बरौनी एक में 2346 , चकदाद मघुरापुर में 1173 एवं चिल्हाय में 1071 बनाए गए 13 मतदान केंद्रों पर कुल 7430 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इस चुनाव में पैक्स अध्यक्ष ,कार्यकारिणी सदस्यों के लिए पूर्व से लागू आरक्षण व्यवस्था का अनुपालन किया जाना है। चुनाव वैलेट पेपर से ही कराए जाएंगे। पैक्स में कुल 12 पदों के लिए चुनाव होने हें ।जिसमें अध्यक्ष और सचिव पद अनारक्षित हें। बाकी 10 पदों में से पांच पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। पैक्स चुनाव में इस बार मतगणना को आसान बनाने के लिए हर पद के लिए अलग-अलग रंग के मतपत्रों (वैलेट पेपर ) का इस्तेमाल किया जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए लाल, पिछड़ा वर्ग (एनेक्सचर 2) से संबंधित प्रबंध समिति सदस्य के लिए हरा, अति पिछड़ा वर्ग (एनेक्सचर 1) से संबंधित प्रबंध समिति सदस्य के लिए सफेद, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति से संबंधित प्रबंध समिति सदस्य के लिए आसमानी और सामान्य वर्ग के प्रबंध समिति सदस्य के लिए नारंगी रंग के मतपत्र होंगे। मौके निर्वाचन कार्यालय के वरिष्ठ कर्मी रविंद्र पाठक एवं मनीष कुमार आदि मौजूद थे।


