17 नवंबर 2024 से प्रारंभ हो रहे पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर प्रशिक्षण संपन्न
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय
17 नवंबर 2024 से प्रारंभ हो रहे पल्स पोलियो अभियान की तैयारी में स्वास्थ्य महकमा जुटा हुआ है । गुरुवार को सभी टीका कर्मियों का प्रशिक्षण अनुमंडलीय अस्पताल के सभागार में विधिवत संपन्न हो गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रामकृष्ण ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक के द्वारा इसको लेकर गाइडलाइन भेजा गया है। गाइडलाइन के मुताबिक सभी तैयारियां की जा रही है। विदित हो कि 27 मार्च 2014 को देश को पोलियो मुक्त राष्ट्र घोषित किया जा चुका है। वर्तमान में दो पड़ोसी देश अफगानिस्तान और पाकिस्तान में पोलियो वायरस संक्रमण जारी है। जिले में 17 नवंबर से पल्स पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 21 नवंबर, 2024 तक चलेगा। इसके तहत शून्य से पांच वर्ष आयुवर्ग के सभी41000 बच्चाें को पोलियो की खुराक पिलायी जायेगी।इसके लिए सभी स्तरों पर टॉस्क फोर्स की बैठक की गयी है। अभियान से संबंधित तैयारी की समीक्षा की गयी है। कार्य की उच्च गुणवत्ता के लिये उचित दिशा निर्देश दिये गये हें। सभी स्तर पर कार्यरत टीकाकर्मियों व पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षकों को भी इसके लिए प्रशिक्षित किया गया है। मुख्य ट्रांजिट स्थलों को चिह्नित किया गया है, जहां प्रतिरक्षण सुनिश्चित किया जायेगा। नवजात शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाये जाने पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। दूर दराज के क्षेत्र, ईंट भट्टा, प्रवासी एवं भ्रमणशील आबादी को पोलियो खुराक पिलाने की तैयारी की गयी है।अभियान की सफलता के लिए प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। WHO के मॉनिटर अमित कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत 41000 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। हाउस टू हाउस 117 टीम बनाए गए हें। ट्रांसिट के लिए 33 टीम के अलावे पांच मोबाइल टीम बनाई गई है। जिसमें कुल 310 कर्मी वैक्सीनेटर के रूप में एवं 47 पर्यवेक्षकों को निगरानी एवं मॉनिटरिंग के लिए लगाए गए हें। मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक सुबीर कुमार पंकज, आशा फैसिलिटेटर निगम कुमारी, रंजू कुमारी एवं रीना शुक्ला सहित सहित आशा कर्मी एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे


