Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

व्रतियों ने अस्तचलगामी सूर्य को दिया अ‌र्घ्य: शुक्रवार सुबह उदयीमान सूर्य की उपासना के साथ संपन्न होगा महापर्व।

 व्रतियों ने अस्तचलगामी सूर्य को दिया अ‌र्घ्य: शुक्रवार सुबह उदयीमान सूर्य की उपासना के साथ संपन्न होगा महापर्


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

लोक आस्था का महापर्व छठ के तीसरे दिन गुरुवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ दिया। व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपासना शुक्रवार 8 नवंबर को उदयीमान  सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पारण के साथ पूरा होगा। प्रखंड के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के गंगा नदी घाट,बलान नदी घाट के अलावे विभिन्न तालाब एवं नवनिर्मित अस्थाई पोखरों पर अ‌र्ध्य देने के लिए व्रती पहुंचे। अ‌र्घ्य देने के बाद नदी में प्रवाहित किए दीपों का विहंगम दृश्य देखते ही बना। दोपहर बाद से ही नगर से लेकर ग्रामीण इलाके के श्रद्धालु सिर पर पूजा सामग्री लेकर नदी की तरफ चल पड़े। शाम होते-होते हजारों श्रद्धालु इकट्ठा हुए। छठ मईया का गीत गाता महिलाओं का समूह मनोहारी छटा बिखेर रहा था। महिलाएं वेदी पूजन के बाद नदी में सामने खड़ी होकर सूर्यदेव के डूबने का इंतजार करने लगी। शुक्रवार की सुबह उगते सूर्य को अ‌र्घ्य दिया जाएगा। उगते हुए सूरज को अ‌र्घ्य देने छठव्रती अहले सुबह से ही घाट पहुंचने लगेंगे। उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देने के बाद 36 घंटे का कठिन व्रत टूटेगा। लोक आस्था का महापर्व छठ हिदुओं के लिए बड़ा महत्व रखता है। प्रखंड के गौरा एक  पंचायत के सच्चा आश्रम स्थित यज्ञशाला के निकट के बड़ी तालाब में उल्लास के साथ छठ पर्व का संध्याकालीन ‌ पर्व  मनाया गया मनाया गया। पूजा समिति के पहल पर बेहतर व्यवस्था की गई थी। जहां लाइटों की चका चौंघ रोशनी एवं व्यापक सजावटों से  पूरे घाट का क्षेत्र का परिदृश्य उत्सवी  माहौल में बदला हुआ था। श्रद्धालुओं के लिए बेहतर और सुलभ घाट, निःशुल्क चाय स्टाल, के अलावे जगह-जगह पर कपड़े चेंज करने के लिए चेंजिंग रूम के अलावे विभिन्न तरह की सुविधाओं से सुसज्जित घाट पर व्रतियों ने डूबते भास्कर भगवान को अ‌र्घ्य दिया। वहीं स्मृति शेष शारदा सिन्हा की आवाज रस  की वर्षा रही है। मोर जिया जाएला महंगा मुंगेर, कांच  ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाएं । आदि छठ गीतों के धमाल व भक्ति गीतों से लोग भक्ति रस की गंगा में डुबकी लगाने लगे हें । मारबो रे सुगवा धनुष से सुगवा गिरे मुरझाए से लेकर दर्शन दीन्हीं अपार है छठी मैया छठ गीतों के बिना महान पर्व में रंग ही नहीं आता है। शांति  एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद , प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार, अंचल अधिकारी रवि शंकर कुमार एवं थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार के अलावे अनपढ़ अधिकारियों ने अयोध्या गंगा धाम घाट सहित विभिन्न घाटों का भ्रमण करते रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom