Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

समाजसेवी हेमंत कुमार शर्मा ने छठ व्रतियों के बीच साड़ी और पूजन सामग्री का किया वितरण

 समाजसेवी हेमंत कुमार शर्मा ने छठ व्रतियों के बीच साड़ी और पूजन सामग्री का किया वितरण


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट


छठ लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा खरना के दिन बुधवार को राज वाटर पार्क के प्रबंधक सह पूर्व मुखिया हेमंत कुमार शर्मा ने अपने गौरा एक स्थित आवासीय परिसर में 14 00 से अधिक छठ व्रतियों के बीच साड़ी एवं नारियल   का वितरण किया।इस अवसर पर हेमंत कुमार  शर्मा  ने समस्त राज्यवासियों को लोक आस्था के महापर्व छठ की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व बिहार का सबसे बड़ा एवं पवित्रता का पर्व है। इसलिए यह अति आवश्यक है कि हम छठ व्रतियों को सहयोग करें। खासतौर पर वे व्रतियों जिनकी परिवार साधन विहीन है और उन्हें मदद की जरूरत है।उन्होंने कहा कि ऐसे में जरूरतमंदों के बीच पूजन सामग्री वितरण कर उन्हें हम इस महापर्व को संपन्न कराने में सहयोग देते हें। ऐसी कोशिश हमें और सबको करनी चाहिए। पिछले 12 वर्षों से छठ के अवसर पर व्रतियों को पूजन सामग्री और साड़ी वितरण करते आ रहे हें। संवेदक रोशन पाठक ने बताया कि छठ महापर्व में व्रतियों को सहयोग करने से ना सिर्फ आत्म संतुष्टि मिलती है, बल्कि हम भी इस पर्व में अपनी भागीदारी समझते हें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom