Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

लोक आस्था के महा पर्व पर छठ व्रतियों के बीच बांटी गयी साड़ी एवं पूजन सामग्री

 लोक आस्था के महा पर्व पर छठ व्रतियों के बीच बांटी गयी साड़ी एवं पूजन सामग्री


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास बात 

तेघड़ा/बेगूसराय 

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर बुधवार खरना के दिन  जरूरतमंद छठ व्रतियों के लिए मां इंदु अस्पताल व मां इंदु विद्यालय गौरा बरियारपुर के प्रबंध निदेशक सह समाजसेवी डॉ राजेश कुमार द्वारा बरौनी तीन (बरियारपुर) स्थित अपने आवासीय परिसर में साड़ी एवं पूजन सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां छठ व्रतियों के सहायतार्थ 400 छ्ठ व्रतियों के बीच साड़ी एवं नारियल पूजन सामग्री का वितरण किया गया।

 मौके पर पूजन सामग्री पाकर छठ व्रतियों के चेहरे खिल उठे ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेगूसराय के प्रसिद्ध समाजसेवी सोनू शंकर ने अपने 

संबोधन में कहा कि सूर्योपासना का यह महापर्व मानव जीवन में सकारात्मक रूप से आंतरिक ऊर्जा का संचार करता है, ऐसे में आस्था के इस महापर्व छठ में छठ व्रतियों की सेवा व पूजन सामग्री के वितरण से आत्मिक सुख की अनुभूति होती है। उन्होंने डॉ राजेश कुमार के इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करना ही सबसे पुनीत कार्य है।मौके पर प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह, गोधना के मुखिया राजीव चौधरी एवं जिला पार्षद शंभू सिंह ने कहा कि समाज के हर सक्षम व्यक्ति को छठ व्रतियों के इस महापर्व में हर संभव सहयोग करना उनका नैतिक कर्तव्य बनना चाहिये। अतिथियों का स्वागत करते हुए डॉ राजेश कुमार ने कहा कि सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने हेतु सभी को अपने समर्थ के अनुसार आस्था के पर्व में एक दूसरे का सहयोग करना ही धार्मिक एवं भारतीय संस्कृति का मुख्य उद्देश्य है।वहीं स्थानीय लोगों ने भी इस प्रयास की सराहना की। इस मौके पर तेघड़ा थाना के सब इंस्पेक्टर ऋषिकांत कुमार, सेवानिवृत प्रधानाध्यापक ब्रह्मदेव पासवान, अधिवक्ता राजकुमार राय, स्थानीय सरपंच अरविंद कुमार सिंह, के अलावे पंचायत के दर्जनों लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom